अभी हाल ही में गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी का चौकी में बनाया हुआ Tiktok वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। अब दिल्ली पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मियों का टिकटॉक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों वर्दी में हैं और हरियाणवी गाने पर डांस एक्ट कर रही हैं।
दोनों ‘बटुआ सा मुंह तेरी पतली कमर’ नाम के जिस हरियाणवी गाने पर टिकटॉक वीडियो बना रही हैं उसे मशहूर सिंगर अजय हुडा ने गाया है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक करीब 2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। वहीं म्यूजिकली ऐप टिकटॉक पर भी ये गाना काफी पॉपुलर है।
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों महिला पुलिसकर्मी वर्दी में हैं। इनके पीछे दिल्ली पुलिस की बैरीकेटिंग भी दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि यहां दोनों की तैनाती थी। यहीं से ये दोनों टिकटॉक वीडियो बना रही हैं। ये वीडियो दिल्ली में किस जगह का है इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल इन महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है।
टिकटोक टिकटोक !!
दिल्ली की 2 महिला पुलिसकर्मी pic.twitter.com/KSQW03S1KF— Mukesh singh sengar (@mukeshmukeshs) July 30, 2019
बता दें कि कुछ दिन पहले गुजरात के मेहसाणा जिले के लंगनाज पुलिस स्टेशन में तैनात अल्पिता चौधरी नाम की महिला पुलिसकर्मी को इसी तरह से टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। अल्पिता ने लॉकअप के सामने डांस करते हुए सलमान खान के गाने पर टिकटॉक वीडियो क्लिप बनाया था।

