रविवार 30 जून को रोमांचक मुकाबले में भारत को इंगलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 337 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया 305 रन ही बना सकी। टीम की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव को जमकर ट्रोल किया गया। इन्हीं सबके बीच सोशल मीडिया पर एक Tik tok वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया के महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव नजर आ रहे हैं। वीडियो कब का है ये कह पाना तो मुश्किल है लेकिन वीडियो में जाधव और धोनी दोनों चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में दिख रहे हैं। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हैं। वीडियो में धोनी के हाथ में कॉफी का मग है तो वहीं जाधव के हाथ में खाने की प्लेट है। जाधव चम्मच से धोनी को खाना खिलाते हुए दिख रहे हैं। इसी पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि धोनी और जाधव दोनों डॉट बॉल खाते हुए। वीडियो पर सिर्फ हिंदुस्तानी ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोग भी मजे ले रहे हैं। दरअसल बारत की हार के बाद पाकिस्तान के सेमिफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर भी ब्रेक लग गया है।
एक पाक्सितानी फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- जमीन मिली बंजर, पड़ोसी मिले कंजर। कुछ लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि धोनी ने अमिता शाह के इशारे पर पाकिस्तान को बाहर करवा दिया।
बता दें कि धोनी और केदार जाधव ने रविवार के मुकाबले में इंगलैंड के खिलाफ जरूरी रनरेट से काफी स्लो बल्लेबाजी की जिसके बाद वो दोनों ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। हालांकि मैच के बाद कोहली ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि हम आज का मैच इसलिए हारे क्योंकि इंगलैंड ने हमसे बेहतर खेला।