केंद्र सरकार ने बुधवार (01 मार्च) को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 86 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। सरकार ने इसके पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़ने को वजह बताया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 737.50 रुपए में मिलेगा। बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में यह एकमुश्त अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। इससे पहले एक फरवरी को इसके दाम में 66.5 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। बिना-सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर का दाम मंगलवार (28 फरवरी) तक 651.50 रुपए था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अक्तूबर 2016 से लगातार बढ़ रहे हैं। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से उन ग्राहकों पर असर पड़ेगा जिन्होंने अपनी एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी है या जिनका एक साल में 14.2 किलो वाले 12 घरेलू एलपीजी सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है।
यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। ज्यादातर यूजर्स ने इसे सरकार की रणनीति का हिस्सा करार दिया है। कुछ लोगों ने लिखा है कि ‘दिल्ली में छात्र राजनीति में राष्ट्रवाद को लेकर उठे हंगामे के बीच सरकार ने गुप-चुप दाम बढ़ा दिए, ताकि कोई विरोध न हो पाए।’ ट्विटर पर कुछ लोग केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक पुराना फोटो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह एलपीजी सिलेंडर समेत सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। यह यूपीए कार्यकाल में रसोई गैस के दाम बढ़ने पर स्मृति द्वारा किए गए विरोध की तस्वीर है। लोगों ने ईरानी के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसे हैं।
देखें एलपीजी सब्सिडी को लेकर क्या है यूजर्स की राय:
मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाऐ स्मृति इरानी ने किया विरोध प्रदर्शन pic.twitter.com/8GksVJe550
— Jaswantsingh kushwah (@jaswantsinghku5) March 2, 2017
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर सरकार के खिलाफ धरने पर बेठी "स्मृतीरानी ।। प्रधानमंत्री से माँगा इस्तीफा।।
?काश आज भी ऐसा होता।।#महंगाई_डायन pic.twitter.com/WRHjMw6c7e— Rahul Kataria?? (@ImRahulKataria) March 2, 2017
https://twitter.com/UdtaDhuaa/status/837218007189434368
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए, कहां हैं ये आज़ादी वाले लंपट?
हां…! इससे फेम नहीं मिलेगा !! ☺— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) March 2, 2017
घरेलू गेस सिलेंडर के दाम बढाए जाने पर मोदी सरकार के खिलाफ धरना देती येले की डिग्री वाली स्मृति ईरानी
???? pic.twitter.com/KdijEqtEmK— Ruby Khan (@RubyKhanINC) March 2, 2017
रसोईं गैंस सिलेंडर की कीमत….?
पहले देश के लिए सब्सिडी छोड़ी, अब सब्सिडी के लिए खरीदें महंगा सिलेंडर ?— Journalist Avnish Mishra (@avnishmishra16) March 2, 2017
https://twitter.com/omjat3232/status/837228041474572289
'ईद' पर सिलेंडर के दाम बढते है तो क्या 'होली' पर बढना चाहिये कि नहीं बढना चाहिये??
— Mumtaz Alam (@mumtazaalm) March 2, 2017
देश आगे बढ़ रहा है तो फिर गैस सिलेंडर कैसे पीछे रहता ………..
— NIKESH BOUDDH (@NIKESHBHIMTE) March 2, 2017
इतनी जल्दी तो सिलेंडर ख़त्म नही होता, जितनी जल्दी रेट बढ़ा देते है मोदी जी ।।
— Rameshwar Dayal Arya (@rameshwar_arya) March 2, 2017
https://twitter.com/Anshumalirst/status/837240732138119168
केंद्र सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाए जाने पर सपा सांसद और यूपी सीएम अखिलेश यादव की पत्नी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आजमगढ़ की चुनावी रैली में कहा कि जब देश की जीडीपी बढ़ गई तो रसोई गैस महंगी क्यों हुई। उन्होंने कहा, “जो लोग मन की बात करते थे वो अब काम की बात नहीं कर पा रहे। मन की बात करते-करते गैस सिलेंडर 700 से 800 को हो गया। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री जी ने मन की बात की थी और सिलेंडर महंगा कर दिया।”
सितंबर 2016 में दिल्ली में बिना-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 466.50 रुपए का था। उसके बाद से छह किस्तों में यह 271 रुपए यानी 58 प्रतिशत महंगा हो चुका है। तेल कंपनियों ने सब्सिडीशुदा रसोई गैस सिलेंडर का दाम भी मामूली 13 पैसे बढ़ाकर 434.93 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया। इससे पहले एक फरवरी को इसमें 9 पैसे की वृद्धि की गई। दो मामूली वृद्धि से पहले सब्सिडीशुदा गैस के दाम आठ बार बढ़े हैं और हर बार करीब दो रुपए की इसमें वृद्धि की गई।
