पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी बॉलीवुड फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर सियासत जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता संजय झा ने फिल्म विवाद के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली लेकिन ऐसा करने पर वह ट्रोल हो रहे हैं। संजय झा ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ”2019 की दूसरी छमाही में आ रही है: द मेंटल प्राइम मिनिस्टर।” इस पर आशुतोष भट्टाचार्य नाम के यूजर ने लिखा, ”मेंटल से याद आया कैसे हो संजय भाई?” एक यूजर ने लिखा, ”आप या तो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि मोदी पीएम बने रहेंगे या राहुल गांधी का नाम पुकार रहे हैं.. हाहा।” अखिल कुलकर्णी नाम के यूजर ने लिखा, ”तो आपने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले हार मान ली है।” संतोष कुंतल नाम के यूजर ने लिखा, ”कृपया राहुल गांधी के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल न करें।” एक यूजर ने लिखा, ”झा जी बहुत दिन बाद ट्वीट किया। तबीयत तो ठीक है न?”
बता दें कि गुरुवार (27 दिसंबर) को द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद फिल्म को लेकर विवाद गरमा गया। फिल्म नए साल में 11 जनवरी को रिलीज होनी है। महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने फिल्म निर्माताओं को धमकी भरा पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि रिलीज करने से पहले फिल्म उन्हें दिखानी होगी। अगर फिल्म में मनमोहन, सोनिया और राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक पाया जाता है तो उसे एडिट करना होगा नहीं तो महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस देश भर में फिल्म नहीं चलने देगी। वहीं, खबरें ऐसी भी हैं कि मध्य प्रदेश में फिल्म को बैन किया जा सकता है क्योंकि अब वहां कांग्रेस सत्ता में है।
Coming in the second half of 2019: The Mental Prime Minister. :-))
— Sanjay Jha (@JhaSanjay) December 28, 2018
हालांकि, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने साफ किया है कि मध्य प्रदेश में फिल्म बैन नहीं हुई है। उनका कहना है कि यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया गया एक फर्जी प्रोपेगेंडा है जो मोदी सरकार से सवाल करने से नहीं रोक सकता है। शुक्रवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से पत्रकार ने जब इस फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया लेनी चाहिए तो वह बिना कुछ बोले चुपचाप निकल गए। बता दें कि फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका में अभिनेता अनुपम खेर नजर आएंगे।
Mental se yaad aaya kaise ho Sanjay bhai ??
— आशुतोष भट्टाचार्य (@Abashu1988) December 28, 2018
You’re either confirming Modi will remain the PM or calling Rahul Gandhi names.. haha
— Tu Kay Kratos (@sirius_lee) December 28, 2018
So u accepted the defeat even before election dates are declared… pic.twitter.com/gsLPBhwTtj
— Akhil Kulkarni (@akhilvallab) December 28, 2018
Please don’t use these word for Mr. Rahul Gandhi.
— Santosh Kuntal (@SHkuntal) December 28, 2018
झा जी बहुत दिन के बाद ट्वीट किया। तबीयत तो ठीक है ना।
— prince (@sameer99896) December 28, 2018