खतरनाक और बड़े झूले पर झूलना कुछ लोगों का शौक होता है। इस एडवेंचर के लिए लोग अपनी जान जोखिम डालने से भी नहीं चूकते। कई बार तो लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 50 फुट ऊपर मौजूद झूला टूट गया और वहां से उलटी लटक पड़ी।

झूले के दौरान करीब पचास फीट ऊंचाई पर झूला टूट गया। झूले पर दो लड़कियां बैठी हुई थीं। एक लड़की झूले से ही लटक पड़ी लेकिन उसका पैर झूले में फंस गया। लड़की उल्टा होकर झूले से लटक गई थी। झूला तेजी से चल रहा था लेकिन इस घटना के बाद झूला रोकने की कोशिश की गई।

लड़की जान बचाने के लिए चिल्लाती रही। हालांकि इस दौरान लड़की ने अपना दूसरा पैर भी झूले में फंसा लिया। लड़की को उल्टा लटका देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। एक शख्स लड़की को पकड़कर झूला रोकने की कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अंत में जब झूला रुका और लड़की को उतारा गया, तब तक वह बेहोश हो चुकी थी।

बताया गया कि लड़की डर की वजह से बेहोश हो गई थी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लड़की खतरे से बाहर है लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा, ‘इस बकवास झूले को रोकने में इतना टाइम लगा, इतने में तो किसी की भी जान चली जाए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इसीलिए मुझे इस तरह के झूले पर बैठना बिलकुल पसंद नहीं है।’ एक ने लिखा, ‘इस झूले वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तो किसी की जान भी जा सकती है।’ एक ने लिखा, ‘अच्छा हुआ कि लड़की वहां लगे किसी रॉड से नहीं टकराई। वरना तो इसका बचना भी मुश्किल भी था।’