Baba Rambhadracharya scolds Abhinav Arora: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा इनदिनों सुर्खियों में हैं। अभिनव और उनके परिजनों पर झूठ बोलने का आरोप लग रहा है। इसी बीच अभिनव अपने परिजनों संग स्वामी रामभद्राचार्य की दरबार में पहुंच गए। हालांकि, वहां जो हुआ उसने अभिनव के लिए और ज्यादा परेशानी पैदा कर दी।

स्वामी रामभद्राचार्य ने डांट कर मंच से उतारा

दरअसल, स्वामी रामभद्राचार्य के दरबार में अभिनव गए तो उनका आशीर्वाद लेने के लिए थे, लेकिन रील और वीडियो बनाने लगे, जिसके बाद उन्हें फटकार पड़ गई। स्वामी ने उन्हें डांट कर मंच से उतार दिया।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव स्टेज पर स्वामी के बगल में खड़े हैं और वहां मौजूद लोगों से जयकारे लगवा रहे हैं। हालांकि, ये बात स्वामी जी को पंसद नहीं आती है। वो तुरंत अपने सहयोगियों से उन्हें मंच से उतारने को कहते हैं। वे कहते हैं – आप पहले नीचे जाओ। इनको पहले नीचे जाने को कहो। मर्यादा है मेरी।

वायरल वीडियो पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कही ये बात

अब वायरल वीडियो के संबंध में बता करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने एएनआई से कहा कि मेरा एक वीडियो वायरल हुआ है, वो आप लोगों ने देखा होगा। इतना मूर्ख लड़का है वो (अभिनव अरोड़ा)। कहता है भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ते हैं। भगवान उसके साथ पढ़ेंगे। जरा भी शिष्टता नहीं है। मैंने तो वृंदावन में भी उसे खूब डांट लगाई थी।

पूरे परिवार पर झूठ बोलने का है आरोप

गौरतलब है कि दस साल के अभिनव अरोड़ा जो खुद को भारत के सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता (Spiritual Orator) बताते हैं पर एक यूट्यूबर ने झूठे होने का आरोप लगाया है। अपने यूट्यूब वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि अभिनव अरोड़ा और उनके परिजन केवल लोगों से झूठ बोल रहे हैं।

अभिनव में कोई दैविक शक्ति नहीं है. ना ही ज्ञान है। वो केवल रटी रटाई स्क्रिप्ट बोलते हैं। रटी बातों से इतर सवाल पूछने पर वो जवाब भी नहीं दे पाते। यूट्यूबर ने ये भी आरोप लगाया है कि वो सामान्य बच्चों जैसे ही हैं। लेकिन व्यापार में नुकसान के बाद परिजनों ने प्लानिंग के तहत ये सारा भ्रम फैलाया है।