सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल सोमवार को ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में दिखे। उन्होंने अपनी पत्नी के फैंस के ट्वीट्स पर मजेदार जवाब दिए। दरअसल, स्वराज ने कुछ दिन पहले दो ट्विटर हैंडल्स को फॉलो किया था। जिसके बाद उन्होंने उन्हें अनफॉलो किया। इसपर सागर नाम के एक यूजर ने उनसे शिकायत की कि उनकी पत्नी ने उसे पहले ही ब्लॉक कर रखा है और अब स्वराज भी वही कर रहे हैं। इसपर स्वराज ने लिखा, ”मेरी पत्नी ने आपको ब्लॉक कर दिया? मैं उनसे आपको अनफॉलो करने के लिए माफी मांग लूंगा।” इसके बाद एक यूजर ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘आप अपनी पत्नी को बताइएगा कि आपमें इतनी हिम्मत नहीं कि फॉलो करने जैसी चीज पर स्टैंड ले सकें।’ जिसके जवाब में स्वराज ने कहा, ”आप कुंवारे लगते हैं।” एक अन्य यूजर ने भी जब सुषमा द्वारा ब्लॉक किए जाने की शिकायत की तो स्वराज ने चुटकी लेते हुए लिखा, ”ऐसा लगता है जिन्हें उसने (सुषमा) ब्लॉक किया है, वही मुझे फॉलो कर रहे हैं।” रिशिता ने लिखा कि ”सर सुषमा जी ने मुझे भी ब्लॉक कर दिया है पता नही क्यों? मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ संभव हो तो उनसे अनब्लॉक करने कहना।” इस पर स्वराज ने कहा कि ‘मैं ऐसा खतरा मोल नहीं लूंगा। वह मुझे भी ब्लॉक कर सकती हैं।’
सुषमा किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। उन्हें सोमवार (19 दिसंबर) को ही अस्पताल से छुट्टी दी गई है। ऐसे में जब नेहा नाम की यूजर ने स्वराज से सुषमा का ध्यान रखने को कहा तो उन्होंने जवाब दिया, ”मैं उनका खास ख्याल रखता हूं। उन्होंने मेरे बारे में अपनी राय बदल ली है।” स्वराज के अकाउंट से पहली बार इस तरह के ट्वीट्स देखकर प्रदीप नाम के यूजर ने सुषमा को टैग करते हुए लिखा कि ‘स्वराज सर का अकाउंट हैक हो गया है’, जिस पर स्वराज ने लिखा कि ”परेशानी क्या है, ये मेरा बैंक अकाउंट नहीं है।”
https://twitter.com/governorswaraj/status/810886923673800708
https://twitter.com/governorswaraj/status/810904478245408768
https://twitter.com/governorswaraj/status/810905749924806657
https://twitter.com/governorswaraj/status/810906129131864065
https://twitter.com/governorswaraj/status/810906486331375617
https://twitter.com/governorswaraj/status/810908265202728960
https://twitter.com/governorswaraj/status/810910850030702592
https://twitter.com/governorswaraj/status/810925522784022528
डॉक्टरों के एक दल ने अस्पताल के कार्डियो-थोरैकिक सेंटर में पांच घंटे चले ऑपरेशन में स्वराज का किडनी ट्रांसप्लांट किया था। 64 साल की सुषमा लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित रही हैं। एक जांच के दौरान ही उनके गुर्दो के काम नहीं करने का पता चला। इसके बाद से वह डायलिसिस पर थीं। सुषमा स्वराज ने गत 16 नवंबर को ट्विटर पर लिखा था कि उनके गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया है इसलिए वह एम्स में भर्ती हैं।
उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मेरे गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए मैं एम्स में भर्ती हूं। इस समय मेरी डायलिसिस चल रही है। गुर्दे के प्रतिरोपण के लिए मेरी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। भगवान कृष्ण की कृपा मुझपर बनी रहे।’ सुषमा पिछले कुछ महीनों में कई बार अस्पताल गयी थीं। उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती किया गया था।