अपने ट्वीट के जरिए पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने आज धर्म के मुद्दे पर एक ट्वीट किया है। पूर्व IAS ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘साधारण से साधारण आदमी के दिल में यह बात अच्छी तरह बैठी हुई है कि धर्म की रक्षा के लिए प्राण तक दे देना भी वाजिब है, चाहे रोटी मिले या न मिले, इंसानियत बचे या न बचे। यही चाबी हाथ लग गई है तो कुर्सी पर जमे हैं। यही अंधभक्ति का आधार है। इस सोच से देश को बाहर निकालना एक चुनौती है’।
धर्म के विषय पर की गई उनकी इस टिप्पणी पर ट्विटर यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘सही ही है, धर्म बचेगा तो ही हम बचेंगे, वरना तो फिर से कोई पाकिस्तान या कुछ और बन जाएगा। राष्ट्र का आधार ही धर्म, भाषा या संस्कृति है, यही एकजुटता का सूत्र भी है। ये कोई बुरी बात नहीं है, सभी देशों में ऐसा ही है। राष्ट्र के साथ एकात्म होना पड़ता है, कब ये बात समझोगे’?
@SanjuGo88848874 टि्वटर हैंडल से धर्म की राजनीति करने वालों पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘सदियों से धर्म ने अपनी बेड़ियों में मानव को इस भांति जकड़ रखा है कि जब जब भी धर्म ने अपनी बेड़ियों को और अधिक कसा है, मानव का दम कितना भी घुटे… वह मुंह से आह तक नहीं भरता है क्योंकि उसके लिए है वही धर्म की रक्षा है… परंतु आज यही धर्म सत्ता धारियों की सबसे बड़ी ताकत बन गई है’।
@kumarsa59509681 टि्वटर हैंडल से कमेंट करते हुए लिखा गया कि, ‘बात तो सही कही, पर कोई भी धर्म का ठेकेदार धर्म के लिए अपने प्राण की आहुति नहीं देता बल्कि दुसरो को धर्म के नाम पर काटता और कटवाता है। आज धर्म धर्म नहीं धंधा बन गया है।’ एक यूजर ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि धर्म के नाम पर आज पूरा देश लूटने को लोग राजी हैं। अपनों की लाश तो उठा सकते हैं पर आवाज नही।
साधारण से साधारण आदमी के दिल में यह बात अच्छी तरह बैठी हुई है कि धर्म की रक्षा के लिए प्राण तक दे देना भी वाजिब है,चाहे रोटी मिले या न मिले,इंसानियत बचे या न बचे।
यही चाबी हाथ लग गई है तो कुर्सी पर जमे हैं। यही अंधभक्ति का आधार है।
इस सोच से देश को बाहर निकालना एक चुनौती है।
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) July 2, 2021
@Jogindaryadav1 ट्विटर अकाउंट से इससे ट्वीट का समर्थन करते हुए लिखा गया कि, ‘बिल्कुल सत्य बात है, मंदिर पर मुस्लिम नेता का बोर्ड लगा तो विशेष दल के नेताजी लोगो ने बोर्ड तोड़ दिया तो क्या हमारे स्वर्गीय मिसाइल मैन कलाम जी का हर मिसाइल की थिसिस पेपर पर ये लोग नाम मिटा सकते है’।