हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को मुख्यमंत्री बनाया गया है, शपथग्रहण समारोह हो चुका है। 10 दिसंबर को ही कांग्रेस ने उनके नाम पर मुंहर लगा दी थी। सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal Pradesh CM) एक साधारण परिवार से आते हैं, उन्होंने कांग्रेस में एक छात्र नेता के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। उन्हें सीएम बनाये जाने के फैसले पर कई लोग कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं। न्यूज एंकर अमीश देवगन (Amish Devgan, News Anchor) ने भी इस पर ट्वीट किया तो कांग्रेस नेता ने भी जवाब दिया है।

अमीश देवगन ने किया ट्वीट

अमीश देवगन (Amish Devgan) ने ट्वीट कर लिखा है कि एक बस ड्राइवर का बेटा हिमाचल (Himachal Pradesh CM) का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, लोकतंत्र की ताकत और कांग्रेस में बदलाव। इसके जवाब में कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने लिखा कि पर सवाल यह है कि अमिश में कब बदलाव आएगा? वहीं अमीश देवगन ने इस जवाब देते हुए लिखा कि वैसे बदलाव तो सृष्टि का नियम है, देश के साथ है और सदैव रहेंगे जयराम जी।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

@jain121abhi यूजर ने लिखा कि जयराम जी, इतनी बड़ी कांग्रेस पार्टी के सामने एक अमीश कुछ भी नहीं हैं इसलिए सवाल ये नहीं है कि अमीश में बदलाव आया या नहीं। सवाल यही है कि क्या आत्मचिंतन के बाद कांग्रेस भी अब बदलाव की तरफ जा रही है? @rathourDiha यूजर ने लिखा कि जब कांग्रेसी अपना नजरिया बदल लेंगे, तब अमीश खुद ब खुद अच्छे लगने लगेंगे। @SahityaArpan यूजर ने लिखा कि सुखविंदर सिंह का सीएम बनना अच्छा है, ये कड़वा सच है। इससे कतई इनकार नहीं किया जा सकता, अब इसे लोकतंत्र की ताकत समझो या फिर कांग्रेस में बदलाव।

एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस शुरू से ही इसी व्यवस्था में विश्वास रखती है, कांग्रेस ने सैकड़ों ऐसे मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, देश को दिए जो आम घरों से निकले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी भी गरीबी से निकल कर यहां तक पहुंचे हैं। @Allthetrueindi1 यूजर ने लिखा कि जो देश के साथ और देश के लिए खड़े रहते हो, उनमे बदलाव की आवश्यकता नहीं होती। राष्ट्र ही सर्वोपरि होता है अमिश उनमें से ही एक हैं। एक यूजर ने लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले और 370 हटाने का विरोध करने वालों से हम बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। यह बदलाव क्षणिक ही है।

बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम (Himachal Pradesh Parivahan Nigam) में बस ड्राइवर थे। शुरुआती दिनों में सुखविंदर सिंह शिमला में दूध का काउंटर चलाया करते थे। सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। 1999 में सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रमुख बनाए गए। वह इस पद पर साल 2008 तक रहे।