जिसके ऊपर रब की मेहरबानी हो उसका इंसान क्या ही बिगाड़ सकता है… एक शख्स के साथ 4 आरोपियों ने मारपीट की और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद एक खेत में उसे दफना दिया। पीड़ित ने दावा किया है कि उसे मारने वालों ने तो जमीन में दफन कर दिया मगर कुत्तों की वजह से उसकी जान बच गई। आगरा के इस शख्स ने दावा किया कि कु्त्तों ने जमीन खोंदकर उसकी जान बचाई है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

पीड़ित की मां ने दावा किया कि आरोपी उसके बेटे को जबरन अपने घर से ले गए। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका गला घोंट कर खेत में गढ्ढा खोंदकर सके जमीन में दफन कर दिया। उन्हें लगा कि शख्स की मौत हो गई है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। यहां जमीन विवाद को लेकर चार लोगों ने 24 साल के एक लड़के को कथित तौर पर जिंदा दफना दिया था। आवारा कुत्तों ने उस जगह की जमीन को खोदा जाला,जिससे लड़के की जान बच गई। मतलब इंसान जानवर बन गया और जानवरों ने इंसानियत दिखाकर शख्स की जान बचा ली।

चार लोगों ने हमला कर जमीन में दफनाया

पीड़ित की पहचान रूप किशोर के रूप में हुई है। 18 जुलाई को आगरा के आर्टोनी इलाके में अंकित, गौरव, करण और आकाश नाम के चार लोगों ने उसपर हमला किया था। हमलावरों ने उसका भी गला घोंट दिया और फिर उसे मर गया समझकर अपने खेत में दफना दिया।

हालांकि, जब आवारा कुत्तों ने उस जगह को खोद डाला जहां आरोपियों ने उसे दफनाया था। इस तरह वह बच गया और होश में आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स किसी तरह पैदल चलकर पास के इलाके में पहुंचा जहां स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

किशोर की मां ने दावा किया कि आरोपी लोग उसके बेटे को जबरन उनके घर से ले गए, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका गला घोंट दिया और फिर उसे अपने खेत में एक खाई में दफना दिया। फिलहाल चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच चल रही है। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वैसे आपकी क्या राय है।