देश में बढ़ती महंगाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब अमूल मिल्क ने भी अपना दाम बढ़ा दिया है। दूध के दाम में हुई बढ़ोतरी पर अलका लांबा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ना दूध पीयेगा इंडिया ना आगे बढ़ेगा इंडिया।

प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की दैनिक जरूरतों में होने वाले खर्च को बढ़ा दिया है। एक तरफ बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम ने जहां आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ खाने पीने की वस्तुओं में बढ़े दाम ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। अब अमूल ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया है।

इसी खबर पर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ना दूध पियेगा इंडिया, ना आगे बढ़ेगा इंडिया। अलका लांबा ने कुपोषण के विषय पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि देश में पहले से ही 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण का शिकार हैं बची खुची कसर सरकार ने पूरी कर दी। उनकी इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। @Om_Prakash टि्वटर हैंडल से नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा गया कि क्यूँकि साहब के बच्चे नही हैं इसलिए दूध के दाम से कोई फ़र्क़ नही पड़ता।

एक अकाउंट से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कमेंट किया गया कि, ’70 साल के इंडिया को क्या से क्या कर दिया मोदी जी मात्र 7 साल में इंडिया को कमजोर और लाचार बना दिया’। @inc_alok अकाउंट से कमेंट किया गया कि न स्वस्थ रहेगा गरीब न पढ़ेगा गरीब तभी तो बंधुआ मजदूर बनेगा। एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘दूध की जरूरत ही क्या है। सरकार तो घर घर शराब पहुंचाने का मिशन बना रही है। शर्म करो सरकार। मंहगाई कम करो गरीबों पर रहम करो’।

@s_idarth टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि, ‘तेल महँगा है तो साइकिल से चलो स्वस्थ रहोगे टाइप वाला तर्क इस मामले में भी जल्द सुनने मिलेगा। तैयार रहे’। @shree_asha टि्वटर हैंडल से इस खबर पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा गया कि, ‘दूध के दाम बढा़ने से पहले सोच तो लेते अमूल वालों, बड़ो की थाली से दाल रोटी सब्जी गायब हो गई। अब छोटे बच्चों के मुँह का यह निवाला भी छीनोंगे। एक के बाद एक महँगाई। गरीबों और आम जन को जीने दोगे या नही’।