बीते 16 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था। 17 अगस्त को वे पंचतत्व में विलीन हो गए। इसके बाद देश की अलग-अलग 100 नदियों में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार (28 अगस्त) को उत्तरी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उनकी अस्थियों को यमुना नदी में प्रवाहित किया। इस मौके की तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आज नम आँखों से श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां यमुना जी के पवित्र जल में विसर्जित की गई। ये ऐतिहासिक यमुना तट “अटल बिहारी घाट” कहलाएगा।” लेकिन इस दौरान एक ऐसी घटना सामने आयी, जिसे भाजपा नेता चमत्कार बता रहे हैं।
आज नम आँखों से श्रद्धेय अटल जी की अस्थियाँ यमुना जी के पवित्र जल में विसर्जित की गई .. “अटल बिहारी घाट” कहलाएगा ये ऐतिहासिक यमुना तट.. pic.twitter.com/H3McgeTHVJ
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) August 28, 2018
दरअसल, मनोज तिवारी ने अस्थि विसर्जन के दौरान की चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें से दो तस्वीरें अस्थि विसर्जन की है। इस दौरान एक तस्वीर में विसर्जन के दौरान नाव के नीचे एक हाथ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे तस्वीर से यह गायब है। दोनों तस्वीरें एक की जगह की है। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद यूजर्स ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि एक तस्वीर में नाव में जो हाथ नजर आ रहा है, वो किसका है? एक यूजर ने लिखा कि, “मनोज तिवारी सर, इन दोनों फोटो को ध्यान से देखिए। मैं बहुत ही आश्चर्यचकित हूं। दोनों फोटो जहां अाप नीचे की तरफ अस्थि विसर्जन कर रहे हैं, एक फोटो में हाथ नहीं लेकिन दूसरे में बोट में हाथ निकला है। प्लीज, ध्यान से देखिए।”
Shri Manoj Tiwari sir in dono photo ko dhyan se dekhiye me bahut hi aascharya chakit Hu dono photo jaha Aap niche ki traf asthi visarjit Kar Rahe hai ek photo me hath Nahi lekin dusre me hath nikla hai boat me pls dhyan se dekhna sir jai hind. pic.twitter.com/gLJrUPshsa
— @Deepak9740 (@Deepak33677055) August 29, 2018
नवभारत टाइम्स के अनुसार, नाव के नीचे हाथ को भाजपा नेता दैवीय शक्ति का हाथ बता रहे हैं। मनोज तिवारी का कहना है कि, “वे इस फोटो को देख अचंभित हैं। मैं दैवीय शक्तियों को मानता हूं और इस फोटो में जो दिख रहा है, वह भी दैवीय शक्ति है। यह इशारा कर रहा है कि यमुना को साफ रखना है।”