उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर बनी प्रियंका सेना सोमवार (11 फरवरी, 2019) को ट्रोल्स के निशाने पर आ गई। राजधानी लखनऊ में एक तरफ प्रियंका का रोडशो था। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका सेना और उसके कार्यकर्ताओं के मजे ले रहे थे। टि्वटर पर लोग टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और मजेदार मीम के जरिए न केवल प्रियंका सेना के मजे ले रहे थे, बल्कि प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के कपड़ों पर भी चुटकी ले रहे थे। ट्रोल्स #pappuaurpinkikiparty और #pinksena के साथ ये सारी चीजें पोस्ट कर रहे थे। किसी ने प्रियंका सेना को ‘पिंकी सेना’ बताते हुए कहा कि इसकी ड्रेस जीजा जी (वाड्रा) से प्रेरित है, जबकि एक यूजर ने लिखा- यह ड्रेस बेहद बचकाना है।
देखें, कैसे लोगों ने प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं और उनकी गुलाबी ड्रेस को लेकर उनका मजाक बनाया-
Forget pink chaddis, this is the #priyanka sena in UP pic.twitter.com/We8Dw6GMOH
— sunetra choudhury (@sunetrac) February 11, 2019
Priyanka Sena of just 5 people
There are more people when a JCB is digging— Srikanth (@srikanthbjp_) February 11, 2019
How #PriyankaSena is being treated in #Lucknow.#PriyankaWave #BleedPink #PriyankaGandhi #PriyankaUPRoadshow
#NetaPriyanka #PriyankaEntersPolitics pic.twitter.com/x8AVlg3UFW— Indiana Jones HMP (@TopiDrama69) February 11, 2019
क्या है मामला?: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका का चुनावी अभियान शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, इस सेना में लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं की पहचान हैं कि वे गुलाबी कपड़े पहनते हैं। ड्रेस में टी-र्शट भी शामिल है, जिस पर प्रियंका का फोटो भी दिया गया है। साथ ही एक खास संदेश भी प्रिंट किया गया है।
[bc_video video_id=”6000754026001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
‘नहीं है नया ग्रुप’: कुछ रिपोर्ट्स में प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं के हवाले से बताया गया कि यह कोई नया समूह नहीं है। उन लोगों ने सेना की ड्रेस पहली बार पहनी। ऐसा इसलिए, क्योंकि महासचिव को लगना चाहिए कि उनके कार्यकर्ताओं अनुशासन में रहते हैं।
यह है प्रियंका सेना का मकसदः सेना के कार्यकर्ता जो टी-शर्ट पहनते हैं, उस पर खास संदेश भी लिखा रहता है- देश के सम्मान में प्रियंका जी मैदान में। मान भी देंगे, सम्मान भी देंगे, वक्त पड़ेगा तो जान भी देंगे। याद दिला दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के वक्त वानर सेना तैयार की थी, जिसमें युवाओं (लड़के-लड़कियों) को शामिल किया जाता था। वे युवा प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के साथ जुलूस भी निकालते थे।