जानवरों की दुनिया बड़ी ही रहस्यमयी, खतरनाक और इंसानों के लिए बेहद दिलचस्प होती है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें जानवरों की दुनिया देख लोग चकित रह जाते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में एक हिमतेंदुए को शिकार करते हुए देखा जा सकता है लेकिन वीडियो अंत होने के बाद लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि क्या तेंदुआ जिंदा बच पाया था?

हिमतेंदुए के शिकार का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहाड़ बर्फ की चादर से ढके हुए हैं। इसी बीच के हिमतेंदुआ, अपने शिकार की तरफ तेजी से झपटता है। शिकार को तेंदुआ दबोच तो लेता है लेकिन शिकार के भागने की कोशिश में तेंदुआ शिकार के साथ ऊंचे पहाड़ से नीचे की तरफ गिरने लगता है। काफी उंचाई से गिरते संभलते तेंदुए ने अपने शिकार को नहीं छोड़ा। ऊंचाई से गिराने के बाद भी तेंदुए और शिकार के शरीर में हलचल दिखाई दे रही है।

वीडियो देख क्या बोले लोग?

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसकी तुलना किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन से कर रहे हैं। @janmejay4150 यूजर ने लिखा कि ये तो एक दम बॉलीवुड स्टाइल है। @Iam_MrPai यूजर ने लिखा कि तेंदुए के लिए इतना निर्दयी होना, कल्पना कीजिए कि यह भोजन के लिए कितना बेताब है..! प्रकृति क्रूर होते हुए भी सुंदर है। @SafetyandHF यूजर ने लिखा कि दो मर गए।

एक यूजर ने लिखा कि जंगल की दुनिया प्यारी तो लगती है लेकिन सोचिये भोजन के लिए वहां कितन संघर्ष है। एक अन्य यूजर नेलिखा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में हमें हिमतेंदुआ एक भूत की तरह दिखाया जाता है। @ee21e973056f488 यूजर ने लिखा कि इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करना इतना भी आसन नहीं था। इसे साझा करने के लिए धन्यवाद। एक यूजर ने लिखा कि क्या इसमें स्प्रिंग की हड्डियाँ हैं? क्या वे चट्टानों पर गिरने से क्षतिग्रस्त नहीं हो जाएँगे?

बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाया है कि इतने ऊपर से चट्टानों पर गिरने और टकराने के बाद दोनों का क्या हाल हुआ होगा? कुछ लोगों का कहना है कि दोनों मर गए तो कुछ कह रहे हैं कि हिमतेंदुआ इतने ऊपर से गिरने के बाद भी अगर अपने शिकार को नहीं छोड़ रहा है तो सोचिये कि उसे कितनी भूख लगी होगी, वाकई जंगल की दुनिया बड़ी दिलचस्प, और रहस्यमयी है।