सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने पर हमें कुछ ना कुछ सीख मिलती है। कुछ वीडियो देखकर हमें डर लगता है कि कहीं हमारे साथ भी ऐसी घटना ना हो जाए। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें चलते पंखे के ऊपर एक सांप लटका हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सीलिंग फैन के ऊपर एक सांप है। सांप चलते पंखे से नीचे उतरने की कोशिश करता है लेकिन वह पंख से टकराने की वजह से नीचे नहीं उतर पा रहा है। एक शख्स आराम से सांप का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। इसी दौरान सांप पंखे से उसी जगह पर गिरता है जहां से शख्स वीडियो बना रहा था।
सांप के गिरने के बाद शख्स हड़बड़ी में वहां से भागता है और वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को अब तक 13 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। 385K लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह वीडियो कहां कहां का है इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन वीडियो देखकर लोगों की धड़कने तेज हो गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि काश वो पंखा बंद कर देता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये किसी फिल्म का हिस्सा लग रहा है, यह रियल नहीं लग रहा है।
एक यूजर ने लिखा कि ये तो हेलिकॉप्टर सांप लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो वाकई बेहद डरावना है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा लगा कि जैसे सांप मेरे मुंह पर गिरा हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई आज किस्मत अच्छी थी जो आप बच गये। हमेशा ऐसा नहीं होगा तो थोड़ा बचकर रहो। वीडियो तो आप किसी कोने से भी बना सकते थे।