चटाई पर सोई रही थी महिला, तभी आ गए नागराज, फिर जो हुआ… VIRAL वीडियो देखकर बढ़ जाएंगी धड़कनें
Snake viral video: सांप एक ऐसा जीव है, जिससे बहुत से लोगों को डर लगता है। सांप को देखते ही लोगों के हाछ-पांव फूल जाते हैं। वे भागना-चिल्लाना शुरू कर देते हैं। कभी सांप सामने से गुजर जाए तो लोग सिहर जाते हैं। तो सोचिए अगर सांप अपके कपड़ों में घुस जाए तो क्या स्थिति होती?
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होता दिख रहा है। वायरल वीडियो में कोबरा सांप जमीन पर चटाई बिछाकर सो रही महिला का चुनरी में घुसता दिख रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खुले मैदान में चटाई बिछाकर सोई हुई है। इसी दौरान एक लंबा सा सांप आता है। वो महिला के शरीर पर से रेंगता हुआ उसकी चुनरी में जा कर दुबक जाता है। हालांकि, इस दौरान महिला की नींद नहीं खुलती। वो गहरी नींद में सोई रहती है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर india.yatra नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 40 हजार के करीब लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, वीडियो को करीब पांच हजार बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स ने फनी कमेंट किए हैं।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “इतिहास गवाह है कि कैमरामैन ने कभी किसी की मदद नहीं की है।” दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा, “ये धामन सांप है, इसे अंग्रेजी में रैट स्नेक कहते हैं, इससे इंसानों को कई खतरा नहीं होता।”