भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने मुंबई में सादे तरीके से कोर्ट मैरिज की। 27 नवंबर को मुंबई स्थित ताज महल पैलेस एंड टावर में इस कपल ने रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा है। जहीर और सागरिका की शादी की खबर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई रही। लोगों ने इस जोड़े को नए जीवन की शुरुआत के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इन सबके बीच लव जिहाद का मुद्दा भी ट्विटर पर उछल गया। दरअसल हुआ ये कि सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थित एक्टिविस्ट शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई। शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए जहीर खान और सागरिका घाटगे को बधाई दी। बधाई के साथ शहजाद पूनावाला ने लिखा- इन दोनों की शादी को कहीं संघ परिवार और विश्व हिंदू परिषद वाले लव जिहाद ना कह दें।
https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/933618033645330432
जहीर और सागरिका की शादी से खुश सोशल मीडिया यूजर्स को शहजाद पूनावाला की ये बात पसंद नहीं आई। ऐसे लोगों ने इन्हें ही उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया। लोग लिखने लगे कि आपको इस तरह की बात करने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ दूसरे यूजर्स ने लिखा मामला शांत है तो क्यों खामखां इसे भड़काने की कोशिश कर रहे हो।
U r real pain.no one is against inter religion marriage.but we r against those vch is jihad.and many such case.and condemn wrong.u r not going to win with this hypocrisy
— Satish (@Satish0523) November 23, 2017
https://twitter.com/NishantOficial/status/933632286645297153
Apko nahee karnaa chahiyaa thaa…. let them first initiate…….
Opponents ko clue nahee denaa chahiye as they will now carry forward what you said.
— Humanity First (@mujworld) November 23, 2017
https://twitter.com/auroratrailer/status/933626179621306369
Saanp lot na chalu hai… Hate mongers k chati pe…. Seene me jlan ankho me tufan sa kyun hai
— Vikas01Bojh (@GoudiMedia) November 23, 2017
https://twitter.com/RahulRs04271/status/933645510489006080
What d shit this guy is talking about ? How can he play politics here ?
— Girija Shankar Lenka (@imlenkagirija) November 23, 2017
आपको बता दें कि जहीर खान ने इसी साल अप्रैल में सागरिका घाटगे से सगाई की थी। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और आए दिन उनके रोमांस की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती रहतीं। इस साल दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे जहीर ने आईपीएल-10 के बीच में ही सागरिका के साथ सगाई कर सबको चौंका दिया था।