भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा ट्वीट किया है। आमतौर पर केंद्र सरकार और पीएम के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने वाले सिन्हा ने इस ट्वीट में नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्वीट में योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा है, ‘विश्व योग दिवस की सबको शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, मस्त रहें। योग दिवस पर हमारे प्रधानमंत्री की ‘स्वस्थ भारत’ पहल से जुड़िए। योग है तो आयु है। ध्यान, व्यायाम, विश्राम, योग से मिलते हैं सब, और बन जाते हैं सारे काम।’ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी भाजपा सांसद के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। कई यूजर्स ने ट्वीट के समर्थन में अपनी बात कही जबकि कुछ यूजर्स सिन्हा को ट्रोल करने की कोशिश की है।
राजीव डोगरा लिखते हैं, ‘भगवान आपको सद्बुद्धि दे।’ एक ट्वीट में लिखा गया कि भाजपा सांसद ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को ताना क्यों नहीं मारा? मितेश देसाई लिखते हैं, ‘बहुत दिनों बाद आपने समझदारी की बात की है।’ ओम पटेल लिखते हैं, ‘क्या पीएम अपनी जिम्मेदारी भूल गए। संकल्प पत्र सिर्फ मूर्ख बनाने के लिए था?’ चिराग शर्मा तंज कसते हुए लिखते हैं, ‘देश की सारी समस्याएं योग से ही दूर होंगी। आतंकवाद, बेरोजगारी, मंहगाई। योग करो सिर्फ। पीएम से कुछ हक का मांगना देशद्रोही श्रेणी में आता है।’
देखें सभी ट्वीट्स-
विश्व योग दिवस की सबको शुभकामनायें। स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, मस्त रहें। योग दिवस पर हमारे प्रधान मन्त्री की “स्वस्थ भारत” पहल में जुडिए। योग है तो आयु है। ध्यान, व्यायाम, विश्राम, योग से मिलते हैं सब, और बन जाते हैं सारे काम। Make Yoga a part of your life! Be happy,be healthy!!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 21, 2018
क्या PM शिक्षामित्रों की जिम्मेदारी भूल गए
क्या संकल्प पत्र सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने के लिए था
अगर संकल्प पत्र सही था तो #शिक्षामित्रों का समाधान क्यों नहीं हुआ
17 साल सेवा देने के बाद भी शिक्षामित्र मर रहे हैं@drdineshbjp @DrMNPandeyMP @ShatruganSinha @yadavakhilesh @Aamitabh2— #OM_PATEL (@Om46376123) June 21, 2018
देश की सारी समस्याएं योग से ही दूर होगी
आतंकवाद
बरोजगारी
महगाई
योग करो सिर्फ प्रधानमंत्री से कुछ हक़ का माँगना
देशद्रोह की श्रेणी में आता है— Chirag Sharma (@ChiragS14220424) June 21, 2018
Yoga se hi India healthy hoga happy yoga diwas
— Balram Mandal (@BalramM76892622) June 21, 2018
साथ मे आपको भी सद्बुद्धि दे भगवान
— Rajeev Dogra (@RajeevD48653553) June 21, 2018
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पिछले ट्वीट में जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की सरकार से समर्थन वापस लेने पर कथित तौर पर भाजपा आलाकमान पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट में कहा कि धर्म, राजनीति, भारत की सुरक्षा सबसे ऊपर है। कश्मीर की सत्ता पर काबिज पार्टी से समर्थन वापस लेना थोड़ा लेट हो गया। लेकिन फिर भी यह फैसला कश्मीरी लोगों के हित में लिया गया मालूम होता है।

