बहुत कम लोग जानते हैं कि मछलियां भी अंडे देती हैं, लेकिन शार्क मछलियों की कुछ प्रजातियां अंडे देती हैं। शार्क के अंडों में एक भ्रूण होता है, जिसमें से छह से नौ महीने के बीच बच्चे निकलते हैं। अक्सर शार्क इन अंडों को पानी में मौजूद चट्टानों के बीच छुपा कर रखती हैं, लेकिन कभी-कभी अंडे तट पर पहुंच जाते हैं।
मछली के अंडे का वीडियो वायरल
हाल ही में, रेबेका (@california.shelling) नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर मिले शार्क के अंडे का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में, वह बताती हैं कि अंडा बनावट में नरम और स्पंजी है और अंडे के अंदर छोटा भ्रूण भी दिखाई दे रहा है।
वीडियो शेयर कर रेबेका ने लिखा, “कुछ शार्क सीधे बच्चों को जन्म देती हैं और कुछ अंडे देती हैं। कैप्शन के अनुसार वीडियो में कैलिफोर्निया हॉर्न शार्क के अंडे को दिखाया गया है। शार्क मछली के अंडे को देखकर कई इंस्टाग्राम यूजर कंफ्यूज हो गए हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि अगर आप मुझे एक हजार विकल्प देकर सवाल पूछते तो भी मैं इसे शार्क मछली का अंडा ना बता पाती। एक अन्य यूजर ने लिखा कि में प्रकृति के साथ हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, किसी समुद्री बचाव केंद्र को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए।Morgan Ann Fugitt यूजर ने लिखा कि मैं बस उस क्षेत्र के जीवों को रक्षा करने वालों से मिलूंगा ताकि वे अंडे वापस सही जगह रखे सकें, जहां उसके जीवन को बचाया जा सके। यह अब तक का सबसे अच्छा दिखने वाला अंडा है।
एक यूजर ने लिखा कि अगर वह सच में शार्क मछली के अंडे हैं तो उन्हें किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचा दें या फिर कोस्टल गार्ड को इसके बारे में सूचित करें। एक अन्य यूजर ने लिखा, “अद्भुत और वास्तविक ना लगने वाले इस वीडियो को शेयर करने के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं पता था कि अंडे इस आकार के भी हो सकते हैं। यह समुद्री शैवाल जैसा दिखता है।”