उत्तर प्रदेश में अपराध का दुनिया का बड़ा नाम मुख्तार अंसारी को करीब दो साल बाद वापस प्रदेश लाया गया है। बुधवार तड़के उसे बांदा की जेल में शिफ्ट किया गया। इससे पहले वह 2 साल तक पंजाब की रोपड़ जेल में था। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद मुख्तार को यूपी के जेल शिफ्ट किया गया।
बाहुबली मुख्तार अंसारी पर हत्या और फिरौती जैसे कई संगीन आरोप दर्ज हैं। हालांकि बावजूद इसके मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी न्यूज चैनल पर उनका बचाव करते दिखे। अफजाल ने ऐसे तर्क दिये कि शो की एंकर उनपर भड़क गईं।

दरअसल पूरा मामला हिंदी न्यूज चैनल आज तक का है। चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप अफजाल अंसारी का इंटरव्यू कर रही थीं। अंजना ने अफजाल से पूछा कि आखिर पंजाब की रोपड़ जेल में ऐसा क्या था कि मुख्तार वहां से आने को राजी ही नहीं हो रहे थे। पंजाब सरकार से मुख्तार अंसारी की ये कैसी सेटिंग थी।

इन सवालों का जवाब देने से पहले अफजाल अंसारी अंजना कश्यप से कहने लगे कि आप इतनी बड़ी पत्रकार हैं और आपका चैनल भी इतना ज्यादा देखा जाता हैं। ऐसे में आप लोगों को कोई भी बात रखने से पहले तथ्यों को परख लेना चाहिए।

अफजाल ने अपने भाई का बचाव करते हुए कहा कि जैसा आप लोग दिखा रहे हैं कि मुक्तार पर 50 आपराधिक मामले हैं तो ये गलत है। उनपर सिर्फ 13 मामले हैं जो विचाराधीन हैं। और इसमें से भी महज 2 या तीन ही वीभत्स अपराध हैं।

अफजाल की ये बात सुन अंजना भड़क गईं। अंजना उनसे कहने लगीं कि आप क्या बोल रहे हैं ये खुद को सुनाई दे रहा है कि नहीं। आप एक सांसद हैं और इस तरह से बचाव कर रहे हैं कि सिर्फ दो या तीन ही गंभीर अपराध है। ये तो बेहद शर्मनाक है। देखें वीडियो:

अंजना ओम कश्यप और अफजाल अंसारी के बीच इस डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।