सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार की खूब चर्चा है। न्यूज चैनल पर लगातार दोनों इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इंटरव्यू के दौरान सचिन, सीमा को किस करने की कोशिश करता नजर आया था। अब सीमा ने सचिन के लिए एक नई शायरी पढ़ी है।
पहले सीमा के लिए सचिन ने पढ़ी थी शायरी
सचिन और सीमा लगतार मीडिया की सुर्खियों में हैं। जब दोनों का मामला सामने आया था तब एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सचिन ने सीमा के लिए कहा था कि ‘आलू भरा पराठा, पानी भर गिलास, सीमा तेरी याद में भूख लगे ना प्यास’। अब सीमा हैदर ने एक नई शायरी कही है।
अब सीमा हैदर ने सचिन के लिए पढ़ी शायरी
सीमा हैदर ने कहा है, ‘डिब्बे में डिब्बा, डिब्बे में केक, मेरा सचिन लाखों में एक’। सीमा के इस शायरी की भी खूब चर्चा हो रही है। सीमा हैदर ने सचिन को एक समझदार इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि सचिन पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम है। इतना ही नहीं सीमा ने सचिन को खुद से ज्यादा होशियार बताया है।
गुलाम हैदर ने कहा – वापस लाकर रहूंगा अपने बच्चे
वहीं सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने कहा है कि वह अपने बच्चों को भारत से वापस लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। गुलाम ने कहा कि सीमा कुछ भी सच नहीं बोलती है। वह इतनी शातिर नहीं है, मैं अपने बच्चों को वापस लेकर आऊंगा, चाहे मुझे इसके लिए सीमा को जूतों से पीटना ही क्यों न पड़े।
बिग बॉस में नहीं जाएंगी सीमा हैदर
वहीं खबरों के अनुसार, सीमा हैदर को बिग बॉस शो में हिस्सा बनाने का इनविटेशन आया था लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इंकार दिया। सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि अभी सीमा के किसी भी शो में शामिल होना कानूनन ठीक नहीं होगा। एक बार जांच खत्म हो जाए, उसके बाद वह जो चाहें कर सकती हैं।
सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स पर एपी सिंह ने कहा कि जब सीमा को सचिन एक दूसरे को पसंद करते हैं तो फिर दूसरों को इस बारे में बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है। वह दुबई से नेपाल के रास्ते अपने पासपोर्ट पर भारत आई है। उन्होंने कहा कि अदनान सामी को देश में रहने की अनुमति मिल सकती है तो फिर सीमा हैदर को भारत की नागरिकता देने में क्या दिक्कत है।