पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ पिछले साल भारत आई सीमा हैदर गर्भवती हैं। नए मेहमान के आगमन को लेकर सीमा और उसका भारतीय पति सचिन काफी उत्साहित हैं। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर प्यार होने के बाद बीते बरस 13 मई को पाकिस्तान की सीमा पार कर नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। सीमा का पहला विवाह पाकिस्तान में हुआ था और पहले पति से उसके चार बच्चे हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा में अपने पति के साथ रह रही सीमा हैदर ने कहा कि पाकिस्तान से उसकी तीन बेटियां और एक बेटा उसके साथ भारत आये थे। सीमा ने यही कहा कि अब पूरा परिवार पांचवें बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

सीमा ने कहा ‘‘यह बच्चा हम दोनों की मोहब्बत की निशानी है। मुझे खुशी है कि यह बच्चा हिंदुस्तानी होगा। ये भगवान का आशीर्वाद है।’’ उसने अपने हाथ पर भगवान कृष्ण का टैटू बनवा रखा है।

सचिन के पिता का दावा- बताया बेटा होगा या बेटी

रिपोर्ट्स की मानें तो सचिन के पिता ने भी बहू के गर्भवती होने की पुष्टि की है। सचिन के पिता ने ये भी कहा कि वो गर्भवती महिला का हाथ देखकर बता सकते हैं कि महिला को लड़का होगा या लड़की। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी बहू के हाथ देखे हैं, उसे लड़के ही होगा।

ये दर्द काहे खत्म नहीं होता! शख्स ने किराए के घर का कर दिया बुरा हाल, मालिक ने Video शेयर कर सुनाया दर्द