पूरे देश में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। ख़ास तौर पर महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के मुंबई में लोग इसे बड़े उत्सव के तौर पर मनाते हैं। तमाम अभिनेता और अभिनेत्री भी अपने घर में गणपति पूजा का आयोजन करते हैं। बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान भी अपने घर पर सालों से गणपति त्यौहार मनाते आ रहे हैं। 19 सितंबर को सलमान खान ने ट्विटर पर गणपति पूजा का वीडियो शेयर किया तो पीस पार्टी के प्रवक्ता ने सवाल उठाया है।

सलमान खान ने शेयर किया वीडियो

सलमान खान ने अपने X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह परिवार वालों के साथ गणपति पूजा में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान के माता-पिता गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस पर पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने सवाल उठाया तो लोस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

पीस पार्टी के प्रवक्ता ने उठाया सवाल

शादाब चौहान ने लिखा, ‘निश्चित सलमान खान भारत का संविधान आपको अपने धर्म का पालन करने की आजादी देता है एवं किसी भी धार्मिक आस्था का पालन अपनी मर्जी से की आजादी भी देता है और अपने आप को किसी भी धर्म का फॉलोवर करने की भी आजादी देता है। यह उसी का प्रमाण है यही भारत के संविधान की खूबसूरती है, लेकिन इस्लाम मूर्ति पूजा की इजाजत नहीं देता।’

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

सियाराम नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इस्लाम क्या मोबाइल की, ट्विटर, गाना, डांस की इजाजत देता है?’ शाकिल खान ने लिखा, ‘माननीय शादाब जी, आप बस अपना काम कीजिए, दूसरों के काम में दखलंदाजी करने वाले लोग फालतू होते हैं।’ @Shahwaz84645514 ने लिखा, ‘आप बॉलीवुड के खानों को मुसलमान मानते हो? इनको ज्ञान देना बंद कर दें ये मुसलमान नहीं हैं।’

बता दें कि वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी को गोद में लिए हुए गणपति बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं। वहीं पिता सलीम खान अपनी पहली पत्नी सुशीला चरक के साथ गणपति की आरती करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में हेलेन, अरबाज खान, आयुष-अर्पिता और अलविरा भी दिखाई दे रही हैं।