रविवार को मकर संक्रांति के मौके पर लालू प्रसाद यादव के समर्थक उनको चूड़ा-दही खिलाने पूरी तैयारी के साथ बिरसा मुंडा जेल पहुंचे। लालू के समर्थकों ने बकायदा चूड़ा-दही की सही तरीके से पैकिंग करवा रखी थी। इन लोगों की तैयारी से ऐसा लग रहा था कि वे लालू को खुद चूड़ा-दही खिलाकर ही दम लेंगे। आपको बता दें कि चर्चित चारा घोटाला मामले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। चारा घोटाले की सुनवाई के दौरान खुद लालू ने जज से कहा था कि अगर वह रिहा हो जाते तो चूड़ा-दही संक्राति पर खाते। इसके जवाब में हाजिरवजवाबी के लिए मशहूर हो चुके जस्टिस सिंह ने कहा था कि वह जेल में ही लालू यादव के लिए चूड़ा-दही का इंतजाम कर देंगे। अब संक्रांति वाले दिन समर्थक अपने नेता के लिए दही-चूड़ा के साथ जेल पहुंच गए।

इस खबर के सोशल मीडिया में आने के बाद लोग लालू प्रसाद यादव की चुटकी लेने लगे। लोग लिखने लगे कि इनके लिए दही-चूड़ा की जगह चारा ले कर जाना चाहिए था, उनको वही पसंद है। कुछ लोगों को इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि लालू के समर्थक उनके लिए दही-चूड़ा लेकर जेल पहुंचे। ऐसे यूजर्स लिख रहे हैं कि सजायाफ्ता कैदी को इस तरह की सुविधाएं क्यों दे रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि लालू यादव जेल में नहीं ससुराल में हैं, सब आवभगत में लगे रहते हैं।

https://twitter.com/aswani100/status/952441005357219845

https://twitter.com/alokrora/status/952449065492520960

https://twitter.com/DextrousNinja/status/952448559197990912