नोटबंदी के फैसले को लेकर विपक्षी दलों ने मंगलवार को मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पश्निम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार पर हमला किया। ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना गब्बर से करते हुए इस्तीफे तक की मांग कर दी। विपक्षी दलों की हमले की रणनीति बनाए जाने के बीच ट्विटर पर यूजर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक फोटो शेयर की। फोटो में राहुल गांधी और ममता बनर्जी एक-दूसरे की ओर हाथ से इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में कैप्शन देकर लोगों ने विपक्षी दलों का जमकर मजाक उड़ाया। जिन्हें पढ़कर आप भी हंसने लगेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारा कहना है कि प्रधानमंत्री के शब्दों में वजन होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने निजी स्तर पर देश की जनता को नोटबंदी का झटका दिया जिसके बारे में उनके मुख्य आर्थिक सलाहकार, मंत्रिमंडल को पता नहीं था। यह दुनिया में इतिहास का सबसे बड़ा अचानक किया गया वित्तीय प्रयोग है जिसका नुकसान गरीबों, मजदूरों, किसानों को उठाना पड़ा है। अगर प्रधानमंत्री अकेले और कोई नीति बनाते हैं तो देश को बताये कि इसका उद्देश्य क्या है।’ वहीं, दूसरी ओर ममता बनर्जी ने कहा था कि मोदीजी ने 50 दिन का समय मांगा था। जनता ने मुश्किल सहने के बावजूद उन्हें समय दिया। हमारा देश 20 साल पीछे चला गया है। जीडीपी नीचे जा रहा है। अब सवाल उठता है कि 50 दिन बाद रोक नहीं वापस ली जाती है और स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है तब क्या होगा ? ‘क्या प्रधानमंत्री इस्तीफा देंगे? 47 दिन गुजर चुके हैं और तीन दिनों में आप कोई जादूगर तो नहीं हैं कि स्थिति बदल दें। ऐसे में क्या आप इस्तीफा देंगे?’
https://twitter.com/sagarcasm/status/813990891798990849
RaGa : Ye aapko chu**** bana rahe hain
Didi: Ye ..
Modi : Ye ..
Kejriwal : Hum sabse alag hain ji ! pic.twitter.com/CZ0ZjebsiD— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) December 28, 2016
"Sir, Ma'am, according to you who has the highest amount of black money in India ?" pic.twitter.com/cJEksROQ9H
— The Lying Lama 2.0 (@KyaUkhaadLega) December 28, 2016
https://twitter.com/vikings_sooners/status/813982353752211457
When boss says "client report kaun banayega"? pic.twitter.com/mDOiDgMR9i
— IAS Smoking Skills (@Smokingskills07) December 28, 2016
https://twitter.com/bittu7664/status/814051667821940736
