कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब पर राजनीतिक चर्चा गर्म होती जा रही है। इसी मुद्दे पर न्यूज़ 18 इंडिया के शो आर-पार में आयोजित एक बहस में कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक और एंकर एक-दूसरे से उलझ गए।
रागिनी नायक ने एंकर से कहा कि वो सुल्तानपुर में पुलिस कस्टडी में मारे गए राजेश कोरी और कासगंज में मारे गए अल्ताफ के विषय बात करना चाह रही थीं। लेकिन इस शो केवल धर्म पर बहस होती है। इस पर एंकर ने तल्ख अंदाज में उनसे सवाल पूछा कि कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से किसने भगाया था?
अमिश देवगन ने रागिनी से पूछा कि उनकी पार्टी के नेता ने हिंदुत्व की तुलना ISI और बोको हराम से क्यों की है। इस पर रागिनी नायक ने कहा, आप फटे हुए बांस की तरह क्यों चिल्ला रहे हैं। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप की बौछार शुरू हो गई। डिबेट के इस वीडियो को रागिनी नायक ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
इस डिबेट पर अजय नाम के ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि, हां आपको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कांग्रेस हमेशा हिंदुओं को आतंकवादियों के साथ जोड़ती आई है। यह दुख की बात है कि इसे डिफेंड करने के लिए हिंदू ही आगे आ रहे हैं।
दीपक (@deeu125yadav) ने लिखा, दिल से बुरा लगता है कि अमिश देवगन के लिए ऐसे नाम का उपयोग कर रही हैं लेकिन किया भी क्या जा सकता है।