पहले की अपेक्षा अब पढ़ाई करना आसान हो गया है। स्मार्ट क्लास और गूगल समेत तमाम तकनीक का इस्तेमाल कर बच्चे को जल्दी और आसानी से सिखाया जा रहा है। हालांकि इससे पहले पढ़ाई इतना आसान भी नहीं था। सोशल मीडिया पर 1944 का एक प्रश्न पत्र तेजी से वायरल हो रहा है जिसके सवाल पढ़कर अच्छे-अच्छे लोगों को पसीना आ रहा है।

वायरल हो रहा प्रश्न पत्र

बताया जा रहा है कि यह पेपर 80 साल पुराना है, यह प्रश्न-पत्र 1943-44 का बताया जा रहा है, जिसके ऊपर लिखा है, ‘कक्षा पांच। प्रश्न-पत्र पर लिखा हुआ है कि 100 का पूर्णांक है और पास होने के लिए कम से कम 33 नम्बर लाना अनिवार्य है। इस प्रश्न पत्र में कुल 10 प्रश्न हैं, जिसके लिए 2.30 घंटे का समय दिया गया है।

पूछे गए कुछ ऐसे सवाल

प्रश्नपत्र के ऊपर लिखा हुआ है कि निम्नलिखित प्रश्नों के गुरु लिखो और गुरु के रीति से ही हल करो, कोई आठ प्रश्न हल करने हैं। हालांकि आज के समय के अधिकतर लोग इस प्रश्न को समझ तक नहीं पा रहे हैं। इसमें कई सवाल पूछे गये हैं जैसे आटे का भाव, घर खर्च और व्यापारिक पत्र को लिखने के लिए कहा गया है।

इस प्रश्न को रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर बद्री लाल स्वर्णकार ने शेयर किया है और कहा है कि भारत में 1943-44 में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा पांचवीं के प्रश्नपत्रों का स्तर देखिए। मैट्रिक सिस्टम ने तो अब इतना आसान बना दिया है। कुछ लोगों ने इन सवालों पर हैरानी जताई है तो कुछ जवाब देने की कोशिश की है।

यह प्रश्न पत्र कॉमर्स के छात्रों के लिए है, पेपर पर यह भी अंकित किया गया है। सवाल भी बाजार, मोल भाव, व्यापारिक पत्र से जुड़े पूछे गए हैं। एक सवाल में पूछा गया है कि अगर राम के घर महीने में इतना राशन खर्च होता है तो 2 साल, 3 महीने और 18 दिन में कितना आटा खर्च होगा? वहीं सोने के भाव से जुड़े सवाल भी पूछे गये हैं।