कंदील बलोच के भाई को उनकी हत्या के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने खून करने की बात भी कबूल ली है। उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली फोटोज और वीडियोज उसे पसंद नहीं थीं। कंदील के कुल 6 भाई हैं जिनमे से एक ने उनको मार दिया। उसका नाम वसीम अजीम है। वसीम ने मुल्तान वाले घर पर रात को कंदील का गला दबाकर उन्हें मार दिया था। वसीम नहीं चाहता था कि कंदील वीडियो शूट और मॉडलिंग करें।

Read Also:  कंदील बलोच की हुई हत्या, जानिए उनसे जुड़ी 6 अनसुनी बातें

नशीले पदार्थ का भी शक: पुलिस को शक है कि कंदील का गला दबाने से पहले उन्हें कुछ जहरीला पदार्थ भी खिलाया गया था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कंदील जिनका असली नाम फौजिया अजीम था वह अपने बयानों और बोल्ड वीडियोज के लिए चर्चा में रहती थीं।

Read Also:  जब हुआ था कंदील के वीडियो पर बवाल, बताया था दूसरी किम कर्दाशियां

सोशल मीडिया पर भी कंदील मशहूर थीं। ट्विटर पर उनके 40 हजार फॉलोअर्स थे और फेसबुक पर उन्हें 7 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। उनकी मौत के बाद पाकिस्तान में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी इस हत्या के खिलाफ खड़े हैं और ‘हॉनर किलिंग’ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।