अजगर एक ऐसा प्राणी है, जो अपने से बड़े शिकार को आसानी से निगल सकता है। ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें अजगर बड़े जानवरों को निगला हुआ दिखाई दिया है। अजगर इंसानों को भी निगल सकता है। इस वक्त मध्य प्रदेश के एक अजगर का वीडियो सामने आया है, जो एक शिकार को निगलकर सड़क के किनारे बैठा था।

कहा जाता है कि अजगर जब कोई बड़ा शिकार करता है तो उसे निगलने के बाद कहीं आराम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिकार को निगलने के बाद उसे चलने में परेशानी होती है। मध्य प्रदेश के सागर से एक अजगर का वीडियो सामने आया है जो एक सियार(जंगली जानवर) को निगल कर सड़क के किनारे बैठा था।

अजगर ने उगला सियार

ग्रामीणों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो उसका पेट फूला हुआ था। ऐसा में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो छेड़छाड़ किए जाने पर अजगर ने अपने शिकार को उगल दिया (ऐसा अजगर अक्सर करते हैं) अजगर ने जब सिकार को उगला तो वह एक सियार निकाला।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजगर अपने शिकार को उगलते हुए दिखाई दे रहा है। जब अजर का रेक्स्यू किया जाता है या वह खतरा महसूस करते हैं तो वह भागने के लिए अपने शिकार को उगल देते हैं। इससे उनका शरीर हल्का हो जाता है और भागने में आसानी होती है।

हालांकि अजगर जहरीला नहीं होता है लेकिन वह अपनी पकड़ से शिकार का दम घोंट देता है और शिकार का दम टूटते ही वह उसे निगल जाता है। इंडोनेशिया में एक अजगर ने 54 साल की महिला को निगल गया था। अजगर का पेट फाड़कर महिला के शव को बाहर निकाला गया था। अजगर द्वारा इंसान को निगले जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।