Python Viral Video: मानसून के दिनों में सांपों का निकलना शुरू हो जाता है, कई वीडियो इतने डरावने होते हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अजगर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को सांप जिंदा निकल गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर का पेट काफी फूला हुआ है, वहीं पास में बैठा पिता माथा-पीटकर रो रहा है। वीडियो के लास्ट में यह भी पता चल जाता है कि शख्स सांप के पास बैठकर क्यों रो रहा है। दरअसल, शख्स के बेटे को सांप जिंदा निगल गया है, पिता सांप के पास बैठकर अपना माथा पीटकर रो रहा है, क्योंकि सांप के पेटे में उसके बेटे की लाश है।

वरमाला के समय सामने था दूल्हा, भीड़ में किसी और को खोजती रहीं दुल्हन की निगाहें… Viral Video देख सभी हो गए इमोशनल

पिता इस कदर मजबूर हैं कि रोने के सिवा कुछ कर नहीं सकते हैं। वे अपना माथा पीटकर रो रहे हैं, कभी सांप के पेट पर हाथ रख रहे हैं तो कभी जमीन पर। पिता की हालत देख लोगों की आंखों भी आंसू आ जा रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग आते हैं और अजगर का पेट चीरकर शख्स का शव अंदर ने बाहर निकालते हैं। शव जस का तस है, क्योंकि सांप ने उसे जिंदा ही निगल लिया था। लोगों ने जब तक सांप का पेट चीरा, उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

इस घटना के बारे में जानकर लोग दंग हैं, इस घटना से पता चलता है कि अजगर किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। इस वीडियो को girawadi__official नामक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो लाखों लोगों ने देखा है, हमारी सलाह है कि कमजोर दिलवाले ये वीडियो न देखें। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किया है, हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहां है। दावा किया जा रहा है कि लड़का अनजान जगह नहाने गया था, उसके साथ वहीं ये हादसा हुआ है।