Nilgai calf swallowed python Viral Video: एक विशाल अजगर ने नीलगाय के बछड़े को जिंदा निगल लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांववालों ने अजगर के पेट से बछड़े को बाहर निकाल दिया। इस वीडियो को @ParveenKaswan नामक यूजर ने शेयर किया है। वायरल वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है।
सांप की जिक्र होते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है ऊपर से अगर बात विशाल अजगर की हो तब तो पूछिए ही मत। आजकल इंसानी बस्तियों में अक्सर सांप या अजगर दिखाई दे रहे हैं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो को देखने के बाद तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
वीडियो रोंगटे खड़े करने वाली
फिलहाल अजगर का एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक विशाल अजगर ने नीलगाय के बछड़े का शिकार किया। इसका जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी चौंक सकते हैं। हालांकि इसके बाद गांववालों ने जो किया है उसे देखकर भी आप चौंक जाएंगे।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब लोगों ने अजगर को देखा तो उसका पेट फूला हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने नीलगाय के बछड़े को बाहर निकालने की कोशिश की। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर इतना फूला हुआ है कि एक जगह से दूसरी जगह हिल भी नहीं पा रहा है। ऐसे समय में लोगों ने कई तरह की कोशिश की और आखिरकार नीलगाय के बच्चे को अजगर के पेट से बाहर निकाला गया। हालांकि एक जान बचाने के लिए दूसरी जान को खतरे में डालने के लिए गावं के लोगों की अलोचना हो रही है।
दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां पाई हैं। छोटे सांप अपने जहर से लोगों को मार देते हैं, जबकि अजगर जैसे बड़े सांप अपने शिकार को लपेटकर उसकी हड्डियां तोड़ देते हैं और उन्हें जिंदा निगल जाते हैं। जंगली अजगर अक्सर छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। हालांकि जंगलों की कटाई हो जाने के कारण जानवर और सांप अब इंसानों के इलाके में आ रहे हैं।
देखें वीडियो-
कौन सही है और कौन गलत है?
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर IFS ऑफिसर @ParveenKaswan ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस बार उन्होंने कैप्शन दिया, “वायरल हुए एक वीडियो में कुछ स्थानीय लोग एक नीलगाय के बछड़े को अजगर के निगल लिए जाने के बाद उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आप क्या सोचते हैं क्या प्राकृतिक प्रक्रियाओं में इस तरह से हस्तक्षेप करना सही है? क्या उन्होंने सही काम किया,” यह सवाल है। क्या गांव वालों ने जो किया वह सही था? खैर, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है।