Ajgar Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सांप, जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ताजा वीडियो एक अजगर सांप का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल अजगर एक बड़ी बकरी को निगल जाता है हालांकि थोड़ी देर ही उसे समझ आ जाता है कि यह उसे औकात के बाहर की चीज है, उसे परेशानी होती है और फिर वो बकरी को उगलने की कोशिश करने लगता है। वह बकरी का शिकार तो करता है मगर थोड़ी ही देर में उसकी अक्ल ठिकाने लग जाती है और फिर उसकी हेकड़ी निकल जाती है। (‘ये मराठी भाषा का भविष्य है…’, अंग्रेजी बोलने वाली मां को छोटी बच्ची ने दिया ऐसा जवाब, Viral Video)

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, यह घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हर्रैया क्षेत्र के बरदौलिया गांव के पास नागमणि आश्रम के पास कचनी नाले की है। अगर 20 फीट लंबा था मगर बकरी को निगलने में असमर्थ था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है अजगर एक बकरी को निगल लिया है, हालांकि वह उसे पचा पाने में समर्थ नहीं था क्योंकि बकरी काफी बड़ी और भारी थी। बकरी जैसे अजगर के पेट में जाती है उसे बेचैनी होने लगती है। इसके बाद अजगर का हाल बिगड़ जाता है। बैचेन होने पर अजगर बकरी को पेट से बाहर निकालने के लिए उसे बाहर उगलने लगता है। कुल पलों के इस वीडियो में अजगर का बकरी को निगलने और उगलना देखा जा सकता है। 1 मिनट 57 सेकंड को लाखों लोगों ने देखा है। (चिड़ियाघर के बाड़े में गिरा बच्चा हुआ बेहोश, गोरिल्ला मां ने सीने से लगाकर गोद में लिया और…भावुक कर रहा Viral Video, चौंके लोग)

यहां देखें वीडियो-

इस वीडियो को काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। बकरी को निगलने के बाद अजगर झाड़ियों में चला गया है। अगजर भले की जहरीला ना हो मगर वह शिकार करने में महिर होता है, हालांकि खुदे से बड़ा शिकार निगलने के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए उसे उगल देता है।

देखें वायरल वीडियो-