वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ चर्चा में रहते हैं। उन्होंने ट्वीट करके मोदी सरकार पर तंज कसा है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘हालात गवाह हैं… देश को पहली बार 3 साल पहले ही 2024 का इंतजार।’

पुण्य प्रसून बाजपेई के इस ट्वीट पर कुछ लोग उनका समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी इस बात पर असहमति जताते हुए उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि और 2024 में ही 5 साल पहले ही 2029 का इंतजार करने का मौका देशवासी अवश्य प्रदान करेगें।

@Bhartendu84 अकाउंट से कमेंट करते हुए लिखा गया, ‘मैं समझ रहा जो आप लिखते हैं ज्यादातर हम जैसे लोग समझ नहीं पाते। वाक्य ही बेमतलब होता है’। एक यूजर ने उनका मजा लेते हुए लिखा कि आपको तो 2014 से 2019 का इंतज़ार था। 2019 से 2024 का इंतज़ार है और फिर 2029 का इंतज़ार करेंगे आप। इम्तहाँ हो गयी इंतज़ार की। MRINAL THAKUR ट्विटर यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि समय आने दीजिए, आपको खुद ब खुद पता चल जाएगा कि इंतजार सही था या गलत। 2024 में भी मोदी जी को पूर्ण बहुमत मिलेगा, और उस समय भी आप ट्विटर पर अपनी बकवास करते रहेंगे।

एक ट्विटर यूजर ने उनके इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इंतजार, इंतजार ही रह जायेगा। ख्वाब पूरे नही होंगे। अच्छा है अभी से 2029 की तैयारी कर लो। @PGodaraHPCL_IND अकाउंट से कमेंट करते हुए लिखा गया, ‘इस बार 400 पार करने का इंतजार है हमें। आप वामपंथियों की दाल नहीं गलने देंगे।’

एक ट्विटर यूजर ने उनकी बात का समर्थन करते हुए लिखा कि बिल्कुल सही कहा आपने। कभी झंझट से मुक्ति मिलेगी? मिलेगी या नहीं इस बात पर भी संदेह है कब कैसे जनता को बेवकूफ बनाना है यह कला भी इनमें कूट-कूट कर भरी हुई है। एक अकाउंट से कमेंट आया कि समय बलवान है संयम रखे। दरबारीयों को 2029 तक बेकारी की मार झेलनी है।