सोशल मीडिया पर वैसे तो आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं मगर ये सीन लोगों की आंखें फटी रह गईं। एक भक्त अपने परिवार संग आंध्र प्रदेश में प्रसिद्ध तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने गया। परिवार संग इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं, मगर हैरान करने वाली बात ये है कि इस शख्स के साथ एक पुलिसकर्मी था जो इनकी और इनके परिवार की सुरक्षा की पहरेदारी में लगा था। अब आप सोच रहे हैं कि क्यों भाई मंदिर में कौन पुलिस वाले को साथ लेकर जाता है, तो बता दें कि बात यह है कि इस परिवार के हर सदस्य ने भर-भर के सोना पहना था। इस शख्स ने तो खुद को सोने से ही लाद लिया था।

वीडियो में इसके शरीर पर हर तरफ सोना ही सोना नजर आ रहा है। शख्स ने सांप की तरह मोटे चैन पहनी है, इतने में तो एक महिला के पूरे जेवर बन जाएं। सिर्फ इतनी ही नहीं, परिवार के साथ एक महिला भी थी जो सोने से लदी हुई थी। बाकी सदस्यों ने भी खूब सोना पहना था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंजिर में दर्शन करने के लिए यह परिवार नेवी ब्लू खाकी सूट में दो सुरक्षा कर्मी और एक पुलिसकर्मी के साथ आया था। कर्मी दर्शन करने आए भक्तों की सुरक्षा में लगे थे।

25 किलो वजन सोना, 18 करोड़ कीमत

यह परिवार पुणे का रहने वाला है। जो शुक्रवार सुबह 18 करोड़ कीमत का 25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश में प्रसिद्ध तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन करने गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुरुष, एक महिला और एक लड़का कई सोने की चेन, सोने का चश्मा, चूड़ियां, हार, एक ‘7’ नंबर की सोने की चेन और कई आभूषण पहनकर मंदिर में दर्शन करने आए। जब परिवार मंदिर में आशीर्वाद मांग रहा था नेवी ब्लू खाकी सूट में कम से कम तीन कर्मी इनकी सुरक्षा कर रहे थे।

बता दें कि प्राचीन पहाड़ी मंदिर में प्रतिदिन 75,000 से 90,000 तीर्थयात्री आते हैं। यह मंदिर विष्णु के एक रूप वेंकटेश्वर को समर्पित है। माना जाता है कि वे कलियुग के परीक्षणों और परेशानियों से मानव जाति को बचाने के लिए पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। यह मंदिर परिसर 16.2 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इतना सोना पहनकर दर्शन करने वाले इस परिवार पर यूजर्स अलग-अलग राय दे रहे हैं, आपका क्या कहना है।