जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है। लोग अपने तरीके से अपनी संवेदनाएं जाहिए कर रहे हैं। इस बीच अलका लांबा ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद लोग भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने लोगों ने अलका लांबा को ट्रोल किया है।दरअसल अलका लंबा ने जो वीडियो शेयर किया है।
शेयर किया गया वीडियो पाकिस्तान का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अलका लांबा ने लिखा है। मुझे माँ उससे बदला लेने जाना है,मुझे दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना है.. एक बार जरूर सुनियेगा यह गीत.हिंदुस्तान हो चाहे पाकिस्तान,पुलवामा हो चाहे पेशावर,दोनों ने आतंकी हमलों को झेला है.. किसी ने अपने जवान बेटे और किसकी ने अपने मासूम बच्चों को खोया है।
अलका लांबा की यह बात सोशल मीडिया पर बैठे लोगों को पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद अलका को खरी खोटी सुनाई है।
बिनोद कुमार नामक एक शख्स ने लिखा है- आप चली जाओ शान्ती दूत बन कर पाकिस्तान में आतंकवादियो को समझाने शायद वो आपकी बात मान ले हाँ कुछ मेडल वेडल भी मिल जायेगा इंडिया में आपकी कोई जरुरत नहीं है। यहाँ बहुत से लोग टीचर बनने के लिये लाईन में लगे है वो बच्चो को पढा देंगे आप आतंकियो के घर जाकर को शिक्षा दो वो ट्विटर पर नहीं है।

इसके अलावा फनेंद्र नामक एक यूजर ने अलका लांबा के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि मैडम आप सदा के लिये पाकिस्तान क्यों नही चली जातीं। आपको भरपूर समय मिलेगा उनके बच्चों को पढ़ाने का और हमे सुकून मिलेगा की एक “अमन की आशा गैंग” का सदस्य कम हुआ।
बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे।यह हमला श्रीनगर से 30 किलोमीटर पर हुआ था। इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी जैश ए मुहम्मद ने ली। बता दें कि इस हमले के बाद लोगों ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की और इसके अलावा आतंक से लड़ने के लिए एकजुट होने के बात कही।