प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए देश-विदेश से लोग वृंदावन पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। वे अपने सत्संग के जरिए लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। वे सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन के बारे में लोगों को उचित ज्ञान देते हैं। श्रद्धालु अपनी परेशानियों के बारे में प्रेमानंद महाराज से सवाल करते हैं और उनके जवाब सुनकर वे संतुष्टी करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराज जी की पदयात्रा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। भक्त इससे निराश हैं औऱ जल्दी पदयात्रा शुरू करने की उम्मीद में लगाए बैठे हैं।
फिलहाल इंस्टाग्राम bhajanmarg_official पर एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महाराज जी को देख भक्त भावुक हो गए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे भक्तों की सेवा कर रहे हैं, वे ज्ञान दे रहे हैं। वे भक्तों को प्रवचन दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि आखिर वे अभी भक्त सेवा क्यों कर रहे हैं।
वे कहते हैं कि, यह हमारा अभ्यास बन गया है। हम कितने कष्ट में क्यों ना हो ये नहीं छूटता है। वे जब तक अपने आराध्य को याद नहीं कर लेते हैं उन्हें चैन नहीं पड़ता है। ईश्वर आपका श्रम देखकर खुश होते हैं, कामचोरी से नहीं है। ईश्वर आपका श्रम देखते हैं तभी वह हाथ पकड़ते हैं।
यह वायरल वीडियो देख लोग भावुक हो गए और कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा कि गुरुजी थोड़ा आराम कर लीजिए। आपको इस हालत में देखकर मन में कष्ट होता है। एक अन्य ने लिखा कि यह चेहरा देखकर हम लोगों का चेहरा भी खुश हो जाता था औऱ आज यह चेहरा देखकर पीड़ा हो रही है।
यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज को लेकर चिंता जाहिर की है। सोशल मीडिया पर लोग प्रेमानंद जी महाराज के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
