प्रयागराज बाढ़ का एक वायरल वीडियो सामने आया है, एक पिता अपने बच्चे को बाढ़ के पानी से बचाते हुए देखे जा सकते हैं। साथ में उनके पीछे उनकी पत्नी भी है। दंपत्ति कंधे तक भरे बाढ़ के पानी में अपने बच्चे को लेकर सुरक्षित जगह जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे कंधे तक भरे बाढ़ के पानी में उतर गए हैं। दंपत्ति ने बच्चे को तौलिए में लेपेटा है। पिता ने बच्चे को हाथ में लेकर आसमान की तरफ जितना हो सकता है उतना ऊपर उठा दिया है, वे धीरे-धीरे बच्चे को लेकर पानी को पार कर रहे हैं। साथ में उनकी पत्नी हैं, दोनों की मजबूरी- लाचारी की असहाय स्तिथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रयागराज में SI के घर में घुसा बाढ़ का पानी, दारोगा ने ‘गंगा मइया’ समझकर की पूजा, Viral Video देख यूजर्स रह गए हैरान
पिता किसी भी तरह अपने बेटे को सुरक्षित रखना चाहते हैं इसलिए वे वासुदेव की तरह बच्चे को बाढ़ के पानी से बचा रहे हैं, जबकि पति-पत्नी खुद बाढ़ के पानी में कमर के ऊपर तक डूबे हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं, तो कुछ इसे सरकार की नाकामी मान रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कुछ लोग इसे बाहुबलि फिल्म तो कुछ इसे कृष्ण जन्म औऱ वासुदेव की कहानी से जोड़ रहे हैं।
बता दें कि जिले में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच गंगा और यमुना का जलस्तर शनिवार से ही खतरे के निशान 84.73 मीटर से ऊपर बना हुआ है जिससे जिले के 200 से अधिक गांव और शहर की करीब 60 बस्तियों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को सुबह आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर नैनी में खतरे के निशान से ऊपर 86.04 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 86.03 मीटर दर्ज किया गया।
जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों के लिए बाढ़ राहत शिविर केंद्र के तौर पर बनाए गए विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ ग्रस्त प्रभावित विद्यालयों में अध्यापन कार्य स्थगित कर दिया है। नगर में सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले 107 वार्ड एवं मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं जिनमें राजापुर, बेली कछार, चांदपुर सलोरी, गोविंदपुर, छोटा बघाड़ा और बड़ा बघाड़ा प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में फूलपुर तहसील के 18, सोरांव के आठ, मेजा के 12, बारा तहसील के आठ और हंडिया तहसील के छह गांव बाढ़ की चपेट में हैं। चलती ट्रेन से पुल पर कूद गया लड़का, खतरनाक तरीके से लगा दौड़ने और फिर…Viral Video देख बढ़ जाएंगी धड़कनें