कवियत्री अनामिका जैन अंबर ‘यूपी में बा बाबा बा’ ने गाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बीजेपी सरकार की अक्सर की तारीफ करती नजर आने वाली अनामिका जैन अंबर ने अपने पति सौरभ जैन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग कई तरह के सवाल करते हुए कटाक्ष करने लगे।
अनामिका जैन अंबर ने यूपी सीएम के साथ फोटो की शेयर
अनामिका जैन अंबर ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलकात की फोटो शेयर कर लिखा,’नीतिनियम व नैतिकता का मर्म सियासत में होता है, राम सरीखा राजा हो तो धर्म सियासत में होता है। उनकी इस पोस्ट के आने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने कटाक्ष करने लगे। ज्यादातर लोगों ने उन्हें सरकारी कवि कहते हुए ताना मारा है।
लोगों ने यूं मारा ताना
@Editor__Sanjay नाम के एक यूजर ने लिखा,’सरकारी कवि जी पहुंच गयी सरकार के पास।’ @MitraPrakash5 नाम के एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए कमेंट किया- एक सरकारी कर्मचारी अपने मालिक से मिलता हुआ, सही कह रहा हूं ना दोस्तों? @Apka_Prabhakar नाम के एक यूजर ने लिखा कि अनामिका जी आपने मुख्यमंत्री महोदय को कोई देशभक्ति कविता सुनाई क्या?
@afsarkhanoffice नाम के एक ट्विटर हैंडल से सवाल किया गया कि सर्टिफिकेट मिला या और गुणगान करना पड़ेगा? @NadeemRamAli नाम के एक यूजर लिखते हैं- राम सरीखा राजा की बजाय कुछ और सरीखा राजा कहिए। राम राज धर्म का पालन करतें थे जबकि यह तो अपनी प्रजा के साथ भेदभाव करते हैं। करोड़ों मुसलमानों से इतनी नफरत कि ईद की शुभकामनाएं तक नहीं दी। @VinodMa76276073 नाम के एक यूजर लिखते हैं – नेहा सिंह राठौर को आप जानती हैं मैम। क्या उनकी कही बातें सही सिद्ध हो रही है।
नेहा सिंह राठौर ने अनामिका जैन पर साधा था निशाना
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अनामिका जैन अंबर पर एक कार्यक्रम के दौरान निशाना साधा था। नेहा ने अनामिका को सरकारी कवि कहते हुए कटाक्ष किया था। जिसके जवाब में अनामिका जैन अंबर ने कहा था कि भगवान श्रीराम के कार्यों की प्रशंसा आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने की। पृथ्वीराज चौहान का हौसला बढ़ाने का काम चंद्रबरदाई ने किया। अगर युद्ध के समय चंद्रबरदाई आलोचना करते, तो क्या उन्हें सफलता मिलती। मैं सरकारी हूं… भारतीय संस्कृति की रक्षा करने वाले का साथ देना सरकारी है, तो मैं हूं।