खाना खाने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही से जान मुसीबत में पड़ जाती है। गले में खाना अटकने के बाद कई लोगों को अस्पताल जाना पड़ा है। 21 साल की एक महिला के गले में ‘टर्की का टुकड़ा’ फंस गया था। महिला ने उसे निकालने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल किया, इसके बाद उसकी जान मुसीबत में आ गई।

स्पेन की 21 साल की लड़की हेइज़िया ने 29 नवंबर को हुई इस घटना के बारे में बताया कि मैं खाना खा रही थी। इसी बीच टर्की का एक टुकड़ा गले में फंस गया। इससे मेरी सांस अटकने लगी। मैं परेशान होकर कुछ खोजने की कोशिश कर रही थी, जिससे मैं इस टुकड़े को निकाल सकती।

हेइज़िया ने बताया कि खुद को बचाने के लिए मेरे सबसे पास टूथब्रश था, वही मेरे हाथ में आया। मेरे पिता भी वहीं थे लेकिन वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे में मैंने खुद ही टूथब्रश से टर्की का टुकड़ा तो निकाल लिया लेकिन टर्की का टुकड़ा निकलते ही ब्रश अंदर चला गया। महिला ने बताया कि इससे उसे कोई दर्द नहीं हुआ।

गले में ब्रश घुसने के बाद वह अस्पताल पहुंची और डॉक्टर को इस घटना की जानकारी दी। डॉक्टर ने महिला का एक्सरे करवाया, जिसमें गले में टूथब्रश की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को बेहोश करके 40 मिनट तक ऑपरेशन किया गया और ब्रश को बाहर निकाला गया।

ऑपरेशन करके डॉक्टर ने टूथब्रश को बाहर निकाल दिया। जब महिला को होश आया तो उसे अपनी टेबल पर वह ब्रश दिखाई दिया, जो गले में फंस गया था। महिला ने कहा कि टेबल पर ब्रश देखकर मुझे बड़ी ख़ुशी हुई। मैं इस बात से खुश थी कि मैं अब पहले की तरह सांस लेने में समर्थ थी।