क्या आपने कभी सुना है कि बकरे की आंख भी किसी की जान ले सकती है? शायद नहीं सुना होगा लेकिन यह घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुई है। जहां बलि देने के बाद बकरे की आंख से एक शख्स की जान चली गई। बताया गया कि आंख शख्स के गले में फंस गई थी, जिसके कारण इस शख्स की जान चली गई।

बकरी की आंख से गई जान

खबरों के अनुसार, मामला सूरजपुर से लगे ग्राम पर्री का है। जहां रामानुजनगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय बागर साय के अजीब घटना घटित हुई। वह अपने साथियों के साथ खोपा धाम पहुंचा था, जहां उसने किसी मन्नत के पूरी होने पर बकरे की बलि देने की योजना बनाई। शख्स ने बकरे की बलि देने के बाद उसकी आंख को खाने लगा।

अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन नहीं बची जान

बताया गया है कि शख्स बड़े ही चाव से आंख खा रहा था लेकिन उसके गले में आंख फंस गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के कुछ देर बाद उसकी जान चली गई। घरवालों को जब इसकी सूचना दी गई तो घर पर मातम पसर गया।

मृतक के दोस्तों ने बताया कि बलि देने के बाद शरीर का हिस्सा रिश्तेदार लेकर गए लेकिन बकरे का सिर लेकर बागर साय और उसके दोस्त आ गए। एक दुकान से सभी ने शराब खरीदी और बकरे को सिर को पकाने की जगह खोजने लगे। इतने में बागर साय कच्चा ही खाने की जिद्द् करने लगा। उसके दोस्तों ने मना भी किया लेकिन वह नहीं माना।

बागर साय ने बकरे की आंख निकाली और उसे खाने लगा। इसी दौरान आंख गले में फंस गई और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे उसके साथ घबरा गये और पानी पीने के लिए कहा लेकिन उसने पानी पीने से इंकार कर दिया। काफी देर तक आंख उसके गले में फंसी रही और अंत में उसकी जान चली गई।