मायानगरी में ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी सावंत ने कहा है कि तनुश्री दत्ता अंदर से लड़का हैं। इतना ही नहीं राखी सावंत ने यह भी कहा है कि तनुश्री दत्ता ने उनके साथ कई बार बलात्कार किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए राखी सावंत ने कहा कि ‘आपको क्या लगता है तनुश्री दत्ता ने बाल क्यों मुंडवाए। वो एक लड़की नहीं लड़का हैं। वो आज से 12 साल पहले मेरी फ्रेंड थीं और मुझे रेव पार्टियों में लेकर जाती थीं। उन्होंने मेरा बलात्कार किया है।’

आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर उनके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। तनुश्री दत्ता ने फिल्म ‘हॉर्न ओके’ के कोरियाग्राफर गणेश आचार्य और निर्देशक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बहरहाल अब राखी सावंत के इन आरोपों की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कई लोग सोशल मीडिया पर राखी सावंत का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं

बहरहाल आपको बता दें कि इस वक्त देश में #Me too कैंपेन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की बाढ़ ला दी है। कई मशहूर अभिनेता, राजनेता और लेखकों पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर गंभीर आरोप लगाकर सबको हैरानी में डाल दिया है।