मोर हमारा राष्ट्र पक्षी होने के साथ-साथ इस धरती पर मौजूद सबसे खूबसूरत पक्षियों में से भी एक है। मोर की खूबसूरती की वजह उसके शानदार पंख होते हैं। मोर की असली सुंदरता उसके पंखों से ही होती है। सुंदरता का प्रतीक कहलाने वाला यह पक्षी काफी समझदार भी होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल है जिसमें एक लड़की मोर को दाना खिलाती दिख रही है। जवाब में मोर ने भी लड़की का अपने ही अंदाज में शुक्रिया अदा किया। मोर ने नाच दिखाकर लड़की को शुक्रिया अदा किया।

लड़की के साथ कंफर्टेबल हुआ मोर

वायरल वीडियो लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है। आमतौर पर किसी मोर के पास कोई इंसान जब जाता है तो वह बहुत तेजी से वहां से भाग जाता है। मोर को पकड़ पाना भी बहुत मुश्किल है, लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोर ने उस लड़की के पास आने पर बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं किया और लड़की के हाथ में रखे दाने बड़े आराम से खाए। इस खूबसूरत मोमेंट को उस लड़की की ही किसी दोस्त ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

पता नहीं किस रूप में भगवान आ जाएं… मंदिर की द्वार पर बैठा डॉगी हर श्रद्धालु को देता दिखा आशीर्वाद, Viral Video देख हैरान रह गए यूजर्स

मोर ने नाचकर किया शुक्रिया अदा

लड़की के हाथ से दाने खाने के बाद मोर ने तुरंत अपने प्यारे से अंदाज में शुक्रिया अदा किया। मोर ने तुरंत अपने पंख खोले और अपना नाच दिखाया। मोर को नाचते हुए देखना वाकई बहुत खूबसूरत लम्हा होता है। मोर का नाचना इतना सुंदर लम्हा होता है कि कई कवि और लोकगीतों में मोर के नाचने का वर्णन होता है। इसके अलावा कई कृष्ण भजनों में भी मोर के नाचने का भी जिक्र है। इसके अलावा मोर का नाचना बारिश का भी संकेत होता है।

यूजर्स की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को ट्विटर पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो 9 दिसंबर को शेयर किया गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 1.5 लाख यूजर्स ने देख लिया है। वीडियो पर बहुत लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है- यह वाकई बहुत सुंदर है। एक और यूजर ने लिखा है- प्रकृति वाकई बहुत सुंदर है।

यहां देखें वायरल वीडियो