केरल में आयी विनाशकारी बाढ़ ‘‘गंभीर प्रकृति की आपदा‘‘ घोषित किया गया है। करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। लाखों लोग बेघर हो गए। सेना, एनडीआरएफ, नौसेना, वायु सेना के जवान ने देवदूत बन लोगों की रक्षा की। उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। अब बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन नुकसान इस कदर हुआ है कि जिंदगी पटरी पर आने में वर्षों लग जाएंगे। केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि, “प्राथमिक आकलन के अनुसार, राज्य को अभी तक करीब 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य को हरसंभव मदद दी है। केरल को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 210 करोड़ रुपये मिले हैं और 160 करोड़ रुपये का वादा किया गया है।” इस विकट परिस्थति में पूरे देश के लोग केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिसे जो बन रहा है, वो कर रहे हैं। इस बीच एक अरबपति व्यवसायी ने भी केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए राशि दी। लेकिन उन्होंने जो राशि दी है, उसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। वे अरबपति व्यवसायी हैं पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा।
विजय शेखर शर्मा ने केरल में आए विनाशकारी के बाढ़ के बाद वहां के लोगों की सहायता के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी। इसके बाद उन्होंने इसके स्क्रीन शॉट को ट्वीट किया, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट का डिलिट कर दिया। लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी कंपनी मालिक होने के बावजूद मात्र 10 हजार रुपये दान किए, शर्म आनी चाहिए!
एक यूजर ने लिखा, “पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा, भारत के युवा बिलनेयर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर है और वे केरल में बाढ़ पीडि़तों के लिए 10 हजार रुपये का स्क्रीनशॉट लेकर डोनेशन देकर खुद का प्रमोशन कर रहे हैं। ”
Paytm founder @vijayshekhar Sharma, The youngest Indian billionaire with net worth of $1.7 billion did a self promotion by posting a screenshot of him donating a huge amount Rs.10000 via his @Paytm app towards #KeralaFloods. Deleted it later. pic.twitter.com/ML7GHh1Y8i
— Unofficial Sususwamy (@swamv39) August 18, 2018
हालांकि, विजय शेखर ने कई ट्वीट कर यह उदाहरण दिया कि पेटीएम के माध्यम से किस तरह केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायता की जा सकती है। इसके उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि पेटीएम के माध्यम से केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए अब तक चार करोड़ की सहायता राशि दी जा सकी है।
Humbled to share that we have collected over INR 4 Crore through your generous contributions for #KodaguFloodRelief on Paytm.#IndiaForKodagu
— Paytm (@Paytm) August 22, 2018