उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लोग रजाई में ठिठुरने को मजबूर हैं। हालांकि भोजन भी करना है और काम पर भी जाना है। ठंड को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक वीडियो नहाने से जुड़े हैं।
दरअसल, ठंड के कारण कई लोगों की नहाने की हिम्मत नहीं होती तो कई लोग नाम भर का नहा लेते हैं अपनी मन की तसल्ली के लिए… वहीं कई लोग कौवा स्नान से ही काम चला लेते हैं तो कोई हाथ-मुंह धोकर ही काम पर निकल जाते हैं। सर्दी के बीच सोशल मीडिया पर ठंड और नहाने से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लाखों लोगों ने देखा है, आप भी इसे देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पानी के अंदर जाने की हिम्मत नहीं
वीडियो में दिख रहा है कि एक बेबी बत्तख स्वीमिंग पूले के किनारे परेशान खड़ा है और स्वीमिंग पूल के पानी में जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है क्यों कि उसे लगता है कि पानी ठंडा है। वहीं उसका मालिक कह रहा है कि अरे पानी ठंडा नहीं है। बस दोनों की मजेदार बीतचीत को दर्शान के लिए पीछे से मजाकिया अंदाज में वाइस ओवर किया गया है। बत्तख बार-बार एक ही बात कह रहा है कि पानी ठंडा है, ठंडा है, ठंडा है… वहीं मालिक कह रहा है कि अरे नहीं है अंदर नहीं आवोगे तो पता कैसे चलेगा।
इस वीडियो को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर किए बिना नहीं रह पाएंगे और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। इसे इंस्टाग्राम पर anime_worldz05 नामक यूजर ने शेयर किया है। इसे अब तक कुल 123,864 लोगों ने लाइक किया है, साथ ही इस वीडियो पर मिलियन में व्यूज हैं, इसे आप जितनी बार भी देखोगे हंसी आ जाएगी। क्यों पानी पानी ठंडा है, ठंडा है, ठंडा है… क्या राय है आपकी?
देखें वीडियो-