आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि भारत से ज्यादा उनके चर्चे पाकिस्तान में हो रहे हैं। आप मुखिया केजरीवाल गुरुवार को टॉप ट्विटर ट्रेंड में थे। ट्विटर पर गुरुवार को #PakStandsWithKejriwal हैशटैग के साथ ढेर सारे ट्विट किए गए। पाकिस्तान के कई यूजर्स ने केजरीवाल को हीरो बताते हुए ट्विट किए और केजरीवाल की सर्जिकल स्ट्राइक के सबूतों को लेकर की गई मांग को जायज ठहराया।
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी, लेकिन साथ ही इसके सबूत दिखाने को भी कहा था। वीडियो में केजरीवाल ने कहा था कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने चाहिए। उनके इस बयान का भारत में कई जगहों पर विरोध हुआ। साथ ही बिकानेर में तो दो लोगों ने उनपर स्याही तक फेंक दी थी। केजरीवाल बीकानेर में ‘आप’ कार्यकर्ता हीरालाल सेवता की उनकी पत्नी की मृत्यु पर ढांढस बंधाने गए थे।
देखिए, सर्जिकल स्ट्राइक पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था:
[jwplayer xD8AKXry-gkfBj45V]
Read Also: सर्जिकल स्ट्राइक: सामने आई और डिटेल, 12-12 की टुकड़ी बनाकर PoK में दाखिल हुए थे सौ कमांडो
केजरीवाल के इस बयान के बाद से वह पाकिस्तानी मीडिया की नजर में भी आ गए थे। पाकिस्तानी मीडिया लगातार भारत द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को नकारती आई है। गुरुवार को #PakStandsWithKejriwal हैशटैग के साथ केजरीवाल पर कई तरह के ट्वीट किए गए। ट्वीट्स में केजरीवाल पर स्याही हमले के बारे में कहा गया कि जब मोदी सरकार दिल्ली के सीएम के साथ ऐसी हरकत कर सकती है, तो सोचो कश्मीरियो के साथ कैसा व्यवहार होता होगा। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि उन्होंने (केजरीवाल) ने हिम्मत दिखाते हुए नरेंद्र मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दिखाने की मांग की। अब उनकी जिंदगी खतरे में है।
Read Also: रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा- “नहीं देंगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत”
https://twitter.com/BhaijaFry/status/783960234205278208?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BhaijaFry/status/783959434116657152?ref_src=twsrc%5Etfw
Waheed Gul नाम के शख्स ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए लिखा कि केजरीवाल भारत में इकलौते इमानदार नेता हैं।
https://twitter.com/waheedgul/status/783979147093798912?ref_src=twsrc%5Etfw
देखिए इस संबंध में किए गए कई अन्य ट्वीट-
#PakStandsWithKejriwal Is this secular India and world's greatest democracy? @rahulroushan & @AskAnshul answer? pic.twitter.com/b0YvXqjrOn
— Dr Farhan K Virk (@FarhanKVirk) October 6, 2016
https://twitter.com/MehreenTweets/status/783960373665886208
#PakStandsWithKejriwal …We are Proud on our Army. ..India lier Army Sh pic.twitter.com/gPxS8n93ir
— Abida Munir (@abidamunir110) October 6, 2016
#PakStandsWithKejriwal Shortage of ink must be common in India, as Indians keeps throwing it on peoples faces. pic.twitter.com/5SxwYNDzYc
— Saira Mehreen Abbasi (@Saira_M_Abbasi) October 6, 2016
https://twitter.com/SinghMayank_/status/783514949163294720?ref_src=twsrc%5Etfw