देश का नाम बदलने की चर्चा ना सिर्फ भारत में बल्कि अन्य जगहों पर भी हो रही है। भारत में इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। अब एक ट्वीट कर दावा किया है कि जब से देश का नाम बदलने की चर्चा शुरू हुई है, तब से पाकिस्तान इंडिया के नाम पर दावा ठोक रहा है। इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी प्रतिक्रिया दी है।
पाकिस्तान चाहता है ‘INDIA’ नाम?
साउथ एशिया इंडेक्स नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘यदि भारत संयुक्त राष्ट्र स्तर पर आधिकारिक तौर पर इसकी मान्यता रद्द कर देता है तो पाकिस्तान “भारत” नाम पर दावा कर सकता है। – स्थानीय मीडिया।’ इसके साथ ही आगे लिखा गया कि पाकिस्तान में राष्ट्रवादियों ने लंबे समय से तर्क दिया है कि नाम पर पाकिस्तान का अधिकार है क्योंकि यह सिंधु क्षेत्र को संदर्भित करता है।
वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे ली चुटकी
इस पर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है, ‘ गांव बसा नहीं और….।’ यहां वीरेंद्र सहवाग क्या कहना चाह रहे हैं लगभग सभी पाठक समझ गये होंगे। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘अगर ऐसा हो गया तो जो लोग आज कहते हैं कि पाकिस्तान चले जाओ, वो कहेंगे इंडिया चले जाओ।’ एक अन्य ने लिखा, ‘वाह पाकिस्तान का दावा कितना मजेदार हैं, वह हमें कभी भी निराश नहीं देख सकता।’
आशीष नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ऐसे तो अखंड भारत का सपना ही साकार हो जायेगा।’ हारून खान ने लिखा, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ी इससे बहुत खुश होंगे क्योंकि उन्हें IPL खेलने को मिल जाएगा।’ एक ने लिखा, ‘यदि पाकिस्तान “भारत” पर दावा करता है, तो अफगानिस्तान “पाकिस्तान” का दावा करेगा और रूस “अफगानिस्तान” पर दावा कर सकता है। पाकिस्तान को ऐसा नहीं करना चाहिए वरना दुनिया के सभी देशों का नाम बदल जायेगा।’
बता दें कि G20 के लिए जारी किए इनविटेशन में ‘प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत’ लिखे जाने से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सरकार जल्द ही देश का नाम इंडिया से भारत कर सकती है। G20 बैठक खत्म होने के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि सरकार नाम बदलने का प्रस्ताव ला सकती है।