केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बागेश्वर में विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2जी, 3जी और कई अन्य घोटाले किए। पीएम मोदी की सरकार के 7 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक साथ झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का काम किया। कहीं कोई मारपीट नहीं हुई। शांति से बिल पास हुए। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब इन्हें तेलंगाना राज्य बनाना था। जिसका इनके ही सांसद विरोध करते थे। कांग्रेस इन्हें संसद से बाहर कर देती थी। लेकिन हमारे समय में सब कुछ शांति के साथ किया गया।

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को उनके तेवर रास नहीं आए। संतोष सिंह मे पूछा- अरे भाई उत्तराखंड में सीएम मोदी जी थे बताया नहीं आज तक। फिर दो तीन क्या थे जो बदल दिए। गैरसैंण, भू कानून, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार पलायन पर भी कुछ बोलोगे या पहाड़ को जुमले दिए जा रहे हो।

एक यूजर ने कहा कि सरकार बदलेगी तो पता चलेगा कि राफेल कितना बड़ा स्कैम था। एक का कहना था कि सब कुछ ठीक है तो फिर पीएम केयर्स फंड को क्यों छिपाकर रख रहे हैं मोदी जी। क्यों उसे आरटीआई के दायरे में नहीं लाते। आखिर उन्हें क्या जरूरत पड़ी अलग से फंड बनाने की। उनका कहना था कि सरकार घोटालों से दबी पड़ी है। सत्ता बदलेगाी तो पता चलेगा कि इन लोगों ने क्या क्या कारनामे किए हैं।

बलराम बेहरा ने पूछा कि दो करोड़ नौकरियां हर साल। 15 लाख हर खाते में। क्या ये स्कैम नहीं है। सारी सरकारी संस्थाएं बेचकर मोदी जी अपना खर्च चला रहे हैं। बेरोजगारी दर आसमान पर है, पर इन लोगों को जुमलेबाजी ही सूझती है। रघुनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि 2जी 3जी स्कैम था तो सारे आरोपी मोदी जी के राज में छूट क्यों गए। क्या सरकार के पास उनके खिलाफ सबूत नहीं थे या फिर सब हवाई बातें थीं।