बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा टीवी न्यूज डिबेट्स के काफी लोकप्रिय चेहरे बन चुके हैं। संबित पात्रा लगभग सारे न्यूज चैनल्स पर मुखरता के साथ पार्टी का पक्ष रखते हैं। वह अपने तीखे प्रहारों औऱ चुटीले अंदाज के लिए भी चर्चित हैं। कभी वो किसी साथी पैनलिस्ट को जयचंद बताते हैं तो किसी को शिशुपाल। अब उन्होंने कांग्रेस नेता को शुक्राचार्य की संज्ञा दी है।
मामला हिंदी न्यूज चैनल News 18 Hindi के डिबेट शो ‘आर पार’ का है। शो कांग्रेस पार्टी में चल रही अंदरुनी उथल पुथल के विषय पर थी। दरअसल कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्ची में भारी फेरबदल करने की मांग की थी। इसी मुद्दे पर सोमवार(24 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक का नतीजा यह निकला कि फिलहाल सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।
इसी मुद्दे पर शो में बहस के लिए बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा थे तो कांग्रेस की तरफ से आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मोर्चा संभाला था। बहस में प्रमोद कृष्णन ने संबित पात्रा को यमराज कह दिया। संबित पात्रा जवाब में फिल्म अमर प्रेम से राजेश खन्ना पर फिल्माया गाना चिंगारी कोई भड़के गाने लगे।
गाने के दो अंतरे गाने के बाद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता से कहा कि, ‘इस रात की सुबह नहीं और कांग्रेस नामक बाग की बहार नहीं है। ये मेरी गलती नहीं है..मैं यमराज नहीं हूं। आप शुक्राचार्य हैं। औऱ शुक्राचार्य को हर देव यमराज नजर आता है।’
संबित पात्रा ने डिबेट का ये हिस्सा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। उनके ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। संबित पात्रा के फॉलोअर्स को वीडियो पसंद आ रहा है। वो लोग लिख रहे हैं कि संबित पात्रा ने कितने सटीक औऱ सुरीले अंदाज में कांग्रेस नेता की बोलती बंद की है।
MUST WATCH
चिंगारी कोई भड़के
तो सावन उसे बुझाये
सावन जो अगन लगाये
उसे कौन बुझाये?पतझड़ जो बाग उजाड़े
वो बाग़ बहार खिलाये
जो बाग़ बहार में उजड़े
उसे कौन खिलाये?
हो, उसे कौन खिलाये!!कांग्रेस नामक रात की सुबह नहीं
कांग्रेस नामक बाग की बहार नहीं!!#काजु_कतली pic.twitter.com/cZdk3Me03z— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 24, 2020
हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इस वीडियो पर संबित पात्रा को ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे यूजर्स लिख रहे हैं कि इतनी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होकर टीवी डिबेट्स में नौटंकी करते आपको शर्म नहीं आती क्या।
