सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भगवान गणेश जी की मूर्ति को देखते ही अनबोल जानवर घुटने के बाल टेक कर नतमस्तक हो रहा है। माना जैसे वह भगवान को प्रणाम कर रहा हो। इस अद्भुत संयोग को देखकर वहां मौजूद लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाने लगे। जनसत्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का है। अद्भुत दृश्य को देखने वाले हैरानी जता रहे हैं।

असल में भगवान गणेश की जी मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। शोभा यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में काफी लोग शामिल थे। वहीं सड़क पर भी लोग प्रभु के दर्शन के लिए एकत्र हो गए थे। लोगों की भीड़ में एक सांड भी खड़ा था। मानो उसे प्रभु के आने का इंतजार हो। जैसे ही गणेश जी की मूर्ति उधर आती दिखती है वह अपने घुटने के बल पर टेक जाता है और प्रणाम करता है। वह प्रभु का अभिवादन करता है और प्रणाम करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को देखने वाले लोग अद्भुत नजारा देख आश्चर्य जाहिर कर रहे हैं। हर कोई अचरज में पड़ जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक संयोग नहीं है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह दृश्य बुरहानपुर के शिकारपुरा थाने के पास बालाजी नगर का है। पुराणों में नंदी महाराज जी को भगवान शिव का वाहन बताया गया है। नंदी महाराज को ज्ञा्न और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। लोग इस वीडियो को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि कलियुग में ऐसा दृश्य मात्र संयोग नहीं है। ये भगवान जी का प्रतीक है, हालांकि कुछ लोग सिर्फ संयोग मान रहे हैं।