दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल नजीब जंग ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। केंद्र सरकार को भेजे अपने इस्‍तीफे में जंग ने जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ जंग की तनातनी शुरुआत से चली आ रही है। हालांकि जंग के इस्‍तीफे की खबर पर अरविंंद केजरीवाल ने हैरानी जताई है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ”जंग का इस्‍तीफा मेरे लिए चौंकाने वाला है। भविष्‍य के लिए उन्‍हें मेरी शुभकामनाएं।” दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंग को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ”तमाम खट्टे मीठे अनुभवों के बावजूद कह सकता हूँ कि नजीब जंग साहब के साथ हमने मिलकर दिल्ली के लिए बहुत अच्छा काम किया। भविष्य के लिए शुभकानाएं।” जंग के इस्‍तीफे के खबर आते ही वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। हालांकि जंग के इस्‍तीफे पर चर्चा से ज्‍यादा लोगों ने केजरीवाल का मजाक बनाना बेहतर समझा।

एक यूजर ने लिखा है, ”ये अच्छा है, अब केजरीवाल जी साबित करें कि LG दिल्ली में काम नहीं करने दे रहे थे। अरेरेरे, केजरीवाल जी तो दिल्ली में हैं ही नहीं।” याामिनी ने लिखा, ”राजनीति ऐसी शह है जिसमे नजीब हारते, अजीब जीतते हैं पर गरीब जनता होती है।” रंजना ने कहा, ”पहले सरजी (केजरीवाल को ट्रोल्‍स द्वारा दिया गया नाम) को काम नहीं करने दे रहे थे और अब तो काम ही छीन लिया। जनता माफ़ नहीं करेगी मोदी जी।”

https://twitter.com/ripudamanpratap/status/811907437070548992

https://twitter.com/thecyberbully13/status/811907603999506432

https://twitter.com/princejayesh29/status/811906798198267904

https://twitter.com/AmarnathPai/status/811906668678311936

अरविंद केजरीवाल की सरकार लगातार जंग पर केंद्र के एजेंट के रूप में काम करने का आराेप लगाती रही है। खुद केजरीवाल ने कई बार प्रेस कॉन्‍फ्रेंस और ट्विटर के जरिए कई बार जंग के लिए बेहद कड़े शब्‍दों का प्रयोग किया था। केजरीवाल ने 7 नवंबर को नजीब जंग की तुलना ‘हिटलर’ से की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘उप राज्यपाल हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, पीएम मोदी और अमित शाह के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।…नजीब जंग प्रधानमंत्री को अपनी आत्मा बेच चुके हैं।’

केजरीवाल ने लिखा था, ‘नजीब जंग ने उप राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा को मोदी को बेच दिया। पर मोदी कभी मुस्लिम को उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे, जंग जो मर्जी कर लें।’